
कानपुर : Kanpur Sabarmati Express Derailed : उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे कानपुर-भरतपुर रेल खंड में पटरी से उतर गए। हालांकि इस हादसे में किसी की भी जान जाने की खबर नहीं है। यह घटना तब हुई जब ट्रेन कानपुर से झांसी के लिए रवाना हुई थी। वहीं सूचना पर रेलवे के जवान मौके पर पहुंच गए और राहत और बचाव के कार्य में जुट गए। घटना के बाद कई गाड़ियों के रूट बदल दिए गए हैं। रेल प्रशासन ने इमरजेंसी नंबर के साथ-साथ ट्रेनों के रूट की भी जानकारी दी है।

रेलवे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 19168 साबरमती एक्सप्रेस जो की बनारस से अहमदाबाद जाने वाली थी, झांसी मंडल में पड़ने वाले कानपुर-भीमसेन के गोविंदपुरी स्टेशन के पास तड़के सुबह 2.35 बजे बेपटरी हो गई। वहीं रेलवे ने बताया कि इसमें किसी भी प्रकार की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है और ना ही किसी के घायल होने की सूचना है। वहीं घटना के बाद ड्राइवर ने बताया कि अचानक बड़ा पत्थर इंजन से टकरा गया, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से डैमेज हो गया।
हालाकि रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम किए हैं। यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है। वहीं रेलवे के सीनियर आफिसर दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए है। अधिकारी नियंत्रण कार्यालय से घटना का ब्योरा ले रहे हैं। दुर्घटना स्थल पर रिलीफ ट्रेन पहुंचने वाली है।
Kanpur Sabarmati Express Derailed : शनिवार सुबह में हुई दुर्घटना
वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि साबरमती एक्सप्रेस का इंजन आज तड़के 2.35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकराकर पटरी से उतर गया। तेजी से टकराने के निशान देखे गए हैं। साक्ष्य सुरक्षित हैं। इसके साथ ही आईबी और उत्तर प्रदेश पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।
Read Also-Telco firing : टेल्को में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक से आए थे अपराधी

