Home » Jharkhand government new initiative : अब सोशल मीडिया पर भेजें जमीन विवाद के मामले, हेल्पलाइन से होगा समाधान : मंत्री दीपक बिरुआ

Jharkhand government new initiative : अब सोशल मीडिया पर भेजें जमीन विवाद के मामले, हेल्पलाइन से होगा समाधान : मंत्री दीपक बिरुआ

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur / Ranchi (Jharkhand) : झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ ने भूमि से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए एक नई पहल की है। उन्होंने आम लोगों और समाजसेवियों से अपील की है कि वे भूमि विवादों से संबंधित अपनी शिकायतें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) के माध्यम से उन तक पहुंचाएं, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके।

हेमंत सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध

मंत्री दीपक बिरुआ ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जनता की हर समस्या को गंभीरता से लेती है और उसका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन है कि भूमि से संबंधित आपके जितने भी आवेदन हैं, उन्हें आप मुझे ‘एक्स’ के मैसेज में भेजें। मैं बहुत जल्द एक हेल्पलाइन नंबर भी साझा करूंगा, जिसके माध्यम से भूमि संबंधी शिकायतों का सीधा समाधान किया जा सकेगा।”

समाजसेवियों से एकजुट होकर काम करने की अपील

मंत्री दीपक बिरुआ ने समाजसेवियों से भी एकजुटता और समन्वय के साथ काम करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक या भूमि विवाद से जुड़े मामलों को उठाने की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति को समर्पित रूप से लेनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि अक्सर एक ही मुद्दे को कई लोग अलग-अलग मंचों पर उठाते हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है और समाधान की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

…समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएं

बिरुआ ने आगे लिखा कि अगर सोशल मीडिया पर सिर्फ सक्रिय रहना ही उद्देश्य है, तो उनसे अनुरोध है कि पोस्ट करने से पहले वे संबंधित व्यक्ति से मिलें, आपस में बातचीत कराएं और समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएं। मंत्री की इस अपील से उम्मीद है कि भूमि विवादों के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आएगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।

Related Articles