Home » Loksabha Election Symbol: जमशेदपुर सीट के उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिह्न, किसी को सेब तो किसी को बाल्टी

Loksabha Election Symbol: जमशेदपुर सीट के उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिह्न, किसी को सेब तो किसी को बाल्टी

by Rakesh Pandey
Loksabha Election Symbol
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Loksabha Election Symbol: जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की सीट से इस बार 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। शुक्रवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। इसमें किसी को सेब मिला है, तो किसी को बाल्टी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। इनमें बिद्युत बरण महतो (भाजपा-कमल) व समीर कुमार मोहंती (झामुमो-तीर-कमान) के अलावा महेश कुमार (राइट टू रिकॉल पार्टी-प्रेशर कुकर), अशोक कुमार (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक-फलों से युक्त टोकरी), अरुण कुमार शर्मा (भारतीय आजाद सेना-कैंची), धार्मू टुडू (अंबेडकराइट पार्टीऑफ इंडिया-कोट), मनोज गुप्ता (लोकहित अधिकार पार्टी-सेब), शेख अखिरुद्दीन (बहुजन महा पार्टी-लिफाफा)।

सनका महतो (एसयूसीआई-कांच का गिलास), सुकुमार सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी-हॉकी और बॉल), अंगद महतो (आमरा बंगाली पार्टी-बैटरी टार्च), प्रणब कुमार महतो (बहुजन समाज पार्टी-हाथी), डोमन चंद्र भकत (भागीदारी पार्टी-पी-एयरकंडीशनर) के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों में सौरभ विष्णु-बाल्टी, जुझार सोरेन-हेलमेट, बबलू प्रसाद दांगी-गैस सिलेंडर, अरुण महतो-कम्प्यूटर, जी. जयराम दास-बल्लेबाज, ज्ञानसागर प्रसाद-क्रेन, इंद्रदेव प्रसाद-अलमारी, जितेंद्र सिंह-ट्रक, पार्वती किस्कू-सिलाई की मशीन, साधुचरण पाल-हांडी, विश्वनाथ महतो-फुटबॉल खिलाड़ी व आनंद मुखी-करनी शामिल हैं।

ज्ञात हो कि इस बार 32 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, लेकिन नामांकन पत्रों की जांच में 6 उम्मीदवारों का नामांकन रद हो गया था। गुरुवार को एक निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार ने नामांकन वापस ले लिया। अब दलीय उम्मीदवार 13 और निर्दलीय 12 चुनावी मैदान में हैं। जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होना है। मतगणना 4 जून को होगी।

 

Read also:- PM मोदी आज तेलंगाना, ओडिशा व महाराष्ट्र में करेंगे रैली

Related Articles