Home » लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण आज से, जानिए कितने राज्यों के कितनी सीटों पर होंगे नामांकन

लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण आज से, जानिए कितने राज्यों के कितनी सीटों पर होंगे नामांकन

by The Photon News Desk
Loksabha first phase
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क/Loksabha first phase : चुनाव आयोग की ओर से तय की गई तारीखों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण की प्रक्रिया बुधवार यानी आज से शुरू हो रही है। देश में पहले चरण के लिए 112 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में पहले चरण में आठ लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

Loksabha first phase : उत्तर प्रदेश में यहां होंगे पहले चरण के चुनाव

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में 19 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान होना है। इसके लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च तय की गयी है।

नामांकन पत्रों की जांच 28 को, 30 तक नाम वापसी

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी जबकि नामांकन पत्रों की वापसी के लिए 30 मार्च की तारीख तय की गयी है। आठों सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी।

देशभर में कुल सात चरणों में होने हैं चुनाव

देशभर में चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को लोकसभा की 102 सीटों पर मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89, तीसरे चरण के तहत 7 मई को 94, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 और सातवें चरण के तहत 1 जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।

READ ALSO : सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इंकार, केंद्र सरकार से तीन सप्ताह में मांगा जवाब

Related Articles