Home » Mahadevshal Dham : महादेवशाल धाम में दो साल बाद उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर महादेव” से गूंजा परिसर

Mahadevshal Dham : महादेवशाल धाम में दो साल बाद उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर महादेव” से गूंजा परिसर

by Rajeshwar Pandey
Mahadevshal Dham
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा :  श्रावण मास की पहली सोमवारी पर कोल्हान के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम में दो साल बाद भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सोमवार को मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “भोलेनाथ की जय” के नारों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। झारखंड के दूसरे बाबाधाम के नाम से विख्यात महादेवशाल धाम में श्रद्धालुओं का आना रविवार रात से ही शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने सोमवार सुबह 3 बजे ही मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए। द्वार खुलते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

घंटों लगी कतार

मंदिर खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। महिला और पुरुष भक्त बारी-बारी से शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा करते रहे। पिछले साल के तुलना में पहली सोमवारी को इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिला, इसलिए लोग पूरे श्रद्धा भाव से पूजा में लीन दिखे। भीड़ इतना अधिक था कि पुरुषों की भीड़ मंदिर के बाहर लगे मेला के अंतिम छोर से कतर में खड़ा होकर मंदिर में प्रवेश किया।

मेले में रौनक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पूजा के साथ-साथ मंदिर परिसर में लगे मेले में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों के लिए खिलौने, महिलाओं के लिए श्रृंगार का सामान और प्रसाद की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं।भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पहले की तरह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गोइलकेरा स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात रही। इसके अलावा रेलवे की ओर से आरपीएफ जवानों को भी मंदिर में तैनात किया गया था ताकि दर्शन के दौरान किसी को परेशानी न हो। पहली सोमवार को इतनी बड़ी भीड़ को देखकर मंदिर समिति और प्रशासन को अंदाज नहीं था। भक्तों ने भी व्यवस्थाओं की सराहना की।

Read Also- Chaibasa News : बिंजय नदी के किनारे मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

Related Articles

Leave a Comment