Home » जेडीयू में छिड़ा घमासान, विधायक डॉ.संजीव बोले- भूमिहार हूं इसलिए परेशान किया जा रहा है

जेडीयू में छिड़ा घमासान, विधायक डॉ.संजीव बोले- भूमिहार हूं इसलिए परेशान किया जा रहा है

by The Photon News Desk
MLA Sanjeev Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना। MLA Sanjeev Kumar: नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद जेडीयू में छिड़ा घमासान और तेज होता जा रहा है। सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले जेडीयू के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के एमएलए डॉ. संजीव पर दो विधायकों के अपहरण का केस दर्ज कराया था।

अब डॉ संजीव हर रोज पलटवार कर रहे हैं। आज फिर उन्होंने कहा-नीतीश कुमार के आगे-पीछे रहने वाले चिंटू-पिंटू ने मेरे उपर झूठा केस कराया है। सरकार अपहरण के केस की सीबीआई जांच क्यों नहीं कराती। जेडीयू विधायक ने कहा कि मैं जाति का भूमिहार हूं इसलिए मुझे परेशान करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं ऐसे लोगों को औकात दिखा दूंगा।

जिनके अपहरण का केस, वही आ रहे विधानसभा

डॉ संजीव ने कहा कि जिन विधायकों के अपहरण का केस कराया गया, वे विधानसभा आ रहे हैं। वे अपना अपहरण होने की बात से इंकार कर रहे हैं। फिर भी मुझ पर केस कराया गया। सरकार ने इस केस को आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू को क्यों सौंपा। ईओयू अपहरण की जांच कैसे करेगी। इसकी जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिये। सीबीआई पता लगायेगी कि किसका अपहरण हुआ और किसने पैसे लिये।

MLA Sanjeev Kumar- पैसे के लेन-देन की हो जांच

डॉ संजीव ने कहा कि सुधांशु शेखर जैसे बत्तख से मेरे उपर केस करवाया गया। लेकिन सवाल ये है कि पैसे के लिए सब उसी को फोन क्यों कर रहे थे, ये जांच का विषय है कि सुधांशु शेखर ने पैसा लिया है या नहीं। वैसे भी मैं उसके क्षेत्र में अपने लोगों को भेज कर पता लगा रहा हूं। पता चला है कि विधायक फंड के हर काम में पैसा लेता है। उसके क्षेत्र के कई लोगों ने इस बात की शिकायत की है।

“मैं प्रधानमंत्री के पद चिह्नों पर चलता हूं औऱ चलता रहूंगा”- MLA Sanjeev Kumar

जेडीयू विधायक डॉ संजीव ने कहा कि जब मेरी पार्टी महागठबंधन में थी तो भी मैं हिन्दूत्व की बात रखता था। मैंने दो साल पहले भी बोला था कि उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी क्रिमिनल की गाडी पलटना चाहिये। तब मुझे मेरी पार्टी के एक मंत्री ने फोन कर कहा था कि ऐसा क्यों बोल रहे हो।

मैंने जवाब दिया था कि क्रिमिनल के खिलाफ नहीं बोलेंगे तो किसके खिलाफ बोलेंगे। मेरा बीजेपी के प्रति लगाव रहा है। मैं राष्ट्रवादी हिन्दू हूं और गर्व से कहता हूं। मैं प्रधानमंत्री के पद चिह्नों पर चलता हूं औऱ चलता रहूंगा।

READ ALSO : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सीटों के बंटवारे के बाद ही सपा न्याय यात्रा में होगी शामिल

Related Articles