Home » RANCHI NEWS: प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं के साथ डीसी ने की बैठक, कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर

RANCHI NEWS: प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं के साथ डीसी ने की बैठक, कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर

जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण को बताया प्रशासनिक कार्य का मूल आधार

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं के साथ बैठक कर जनसेवा, पारदर्शिता और त्वरित समाधान पर जोर दिया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: सोमवार को डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के दौरान मार्गदर्शन देना और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से अवगत कराना था। डीसी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से एक-एक कर उनके कार्य अनुभव, पिछली भूमिकाओं और प्रशासनिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के विचार, चुनौतियों और सुझाव भी सुने। इस दौरान राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

डीसी ने कहा कि जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण ही प्रशासनिक कार्य का मूल आधार है। उन्होंने पारदर्शिता, निष्ठा, जवाबदेही और त्वरित कार्य निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनका शीघ्र समाधान करना ही सच्ची जनसेवा है। प्रशिक्षु अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान वे विभिन्न प्रखंडों, अंचलों और विभागों का अध्ययन करें तथा जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझें। प्रशासन का अंतिम लक्ष्य आम लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की केंद्र सरकार से जनगणना-2027 में सरना धर्म कोड शामिल करने की अपील, जानें और क्या कहा

Related Articles

Leave a Comment