Home » रितेश पांडे के भक्ति गीत ने मचाया धमाल : “बरसेला सावनवा” गीत पर झूम रहे शिवभक्त

रितेश पांडे के भक्ति गीत ने मचाया धमाल : “बरसेला सावनवा” गीत पर झूम रहे शिवभक्त

by Rakesh Pandey
बरसेला सावनवा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नया सावन स्पेशल गाना “बरसेला सावनवा” रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। रितेश के इस गाने पर बाबा के धाम जा रहे श्रद्धालु झूमने लगे हैं। सावन का महीने बेहद पवित्र माना जाता है है। बारिश के मौसम के बीच बाबा भोलेनाथ का पूजन और जलाभिषेक उत्तम माना जाता है। इसी भक्ति भावना को प्रेरित करने वाला रितेश पांडे का यह गाना है,

इसे 10 लाख से अधिक लोगों ने अब तक देखा है। इस गाने पर कई सारे रिल्स भी बनाए जा रहे हैं। यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडे के साथ तनु यादव की केमिस्ट्री लाजवाब है।

क्या कहा एल्बम के गायक रितेश पांडे ने?

गाना “बरसेला सावनवा” को लेकर रितेश पांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। सावन के महीने में बस उनके रंग में रंग जाने को हर श्रद्धालु बेकरार होता है। भोले की महिमा में मगन सभी श्रद्धालुओं को हमारा यह गाना समर्पित है। उम्मीद करता हूं कि यह गाना सबों को पसंद आएगी और आप सबों का प्यार और आशीर्वाद हमें यूं ही मिलता रहेगा। गाने को रितेश पांडे ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। प्रियंका सिंह ने कहा कि यह गाना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना खासकर माता और बहनों के लिए मां पार्वती के पूजन का समय होता है। हिंदू धर्म में इससे बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए मैं माताओं एवं बहनों से अपील करूंगी कि आप हमारे गाने को खूब सुने और अपने पूजन को सफल बनाएं।

इन्होंने किया है वीडियो में काम

आपको बता दें कि गाना “बरसेला सावनवा” को रितेश पांडे और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गीतकार आरआर पंकज हैं। संगीतकार विकी वॉक्स हैं। परिकल्पना छोटन पांडे का है। वहीं एडिटर दीपक पंडित हैं। कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं डीओपी गौरव हैं।

READ MORE : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Related Articles