Home » Chaibasa News : सारंडा के कोलबोंगा जंगल में आईईडी ब्लॉस्ट, हाथी गंभीर रूप से घायल,रेस्क्यू में लगा वन विभाग

Chaibasa News : सारंडा के कोलबोंगा जंगल में आईईडी ब्लॉस्ट, हाथी गंभीर रूप से घायल,रेस्क्यू में लगा वन विभाग

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलबोंगा जंगल में हुए विस्फोट में हाथी का आगे का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है

नाले के पास देखा गया घायल हाथी

वन विभाग के अनुसार, घायल हाथी फिलहाल जंगल के एक नाले के पास देखा गया है और लगातार उसी क्षेत्र में घूम रहा है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि हाथी का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। चलने-फिरने में उसे भारी दिक्कत हो रही है।

आईईडी प्रभावित क्षेत्र से रेस्क्यू में दिक्कत

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन जिस इलाके में हाथी मौजूद है, वह पूरी तरह नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंगों वाला क्षेत्र माना जाता है। इस कारण वन कर्मियों को हाथी तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा जोखिम को देखते हुए वन विभाग सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने और इलाज के लिए विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है। पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से क्षेत्र को सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है। पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। सारंडा में पहले भी आईईडी ब्लास्ट में वन्यजीवों और ग्रामीणों के हताहत होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल में अनावश्यक आवाजाही न करें। घायल हाथी पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Read Also- Palamu News: पलामू में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 4 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Leave a Comment