Home » RANCHI NEWS: सदर अस्पताल से फायर सेफ्टी वीक की शुरुआत, एमडी ने सभी हॉस्पिटलों से एसेसमेंट की मांगी रिपोर्ट

RANCHI NEWS: सदर अस्पताल से फायर सेफ्टी वीक की शुरुआत, एमडी ने सभी हॉस्पिटलों से एसेसमेंट की मांगी रिपोर्ट

फायर सेफ्टी वीक का थीम है सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा, जागरूक समाज, आग की रोकथाम के लिए मिलकर प्रयास

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची के सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, जागरूकता कार्यक्रम और फायर सेफ्टी उपायों पर दिया गया जोर।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: सदर अस्पताल रांची में सोमवार को फायर सेफ्टी वीक का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी शशि प्रकाश झा ने किया। इस दौरान राज्य स्तरीय पदाधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। अभियान निदेशक ने सभी जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया कि वे फायर सेफ्टी एसेसमेंट कर उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही फायर सेफ्टी ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस वर्ष फायर सेफ्टी वीक का थीम है सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए मिलकर प्रयास। कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क और तैयार रहने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही 5 से 7 मई तक प्रतिदिन आयोजित होने वाली वेबिनार श्रृंखला में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, मॉक ड्रिल, निकासी योजना (एग्जिट प्लान) तैयार करना और संभावित खतरों की जानकारी जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फायर सेफ्टी कर्मियों तकनीकी जानकारी भी दी गई।

इसी दौरान एनएचएम के तहत नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें एएनएम और लैब तकनीशियनों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

READ ALSO: RANCHI NEWS: सुषमा बड़ाइक पर हमला मामले में सुनवाई पूरी, एचसी ने फैसला सुरक्षित रखा


Related Articles

Leave a Comment