Home » श्रावण मास में श्री साईनाथ देवस्थानम में प्रतिदिन होगा विशेष रुद्राभिषेक

श्रावण मास में श्री साईनाथ देवस्थानम में प्रतिदिन होगा विशेष रुद्राभिषेक

30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, स्फटिक शिवलिंग पर वैदिक विधि से होगा अभिषेक

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जमशेदपुर के घोड़ाबाँधा स्थित श्री साईनाथ देवस्थानम में भगवान शिव की विशेष आराधना का भव्य आयोजन किया जाएगा। साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन “श्री शिवालय” में स्थापित स्फटिक शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ विशेष रुद्राभिषेक कराया जाएगा।

श्रावण मास में विशेष धार्मिक आयोजन

संस्थान के अध्यक्ष अनुप रंजन ने बताया कि श्रावण मास को भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे माह प्रतिदिन रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। अनुष्ठान के दौरान वैदिक परंपरा के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक और पूजा-अर्चना संपन्न होगी

एकल और सामूहिक रुद्राभिषेक की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संस्थान ने एकल तथा सामूहिक रुद्राभिषेक दोनों की व्यवस्था की है। भक्त अपनी सुविधा के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे, प्रातः 10:00 बजे, अपराह्न 4:00 बजे तथा सायं 6:00 बजे आयोजित होने वाले रुद्राभिषेक में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

पंजीकरण शुरू, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

रुद्राभिषेक में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान के कार्यालय में संपर्क कर भक्त अपना पंजीकरण करा सकते हैं। साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान ने सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से श्रावण मास के इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles