
Jamshedpur : पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों को बैंकिंग सुविधाओं के साथ उनके लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एसबीआई गोविंदपुर शाखा में विशेष बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित बैठक में गोविंदपुर, टेल्को, घोड़ाबांधा, गदड़ा और आसपास के इलाकों से पूर्व सैनिक एवं सेवारत सैनिक शामिल हुए।
बैठक में बैंक अधिकारियों ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं, योजनाओं और भविष्य की वित्तीय जरूरतों से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। इस दौरान मौजूद सदस्यों ने बैंकिंग सेवाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका बैंक प्रतिनिधियों ने जवाब दिया।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस तरह की बैठकों से बैंक की सुविधाओं और योजनाओं को समझने में आसानी होती है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध सेवाओं का सही तरीके से लाभ लेने में मदद मिलती है।
सैनिक समुदाय के लिए ऐसी पहल जारी रखने पर जोर
बैठक के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठन की ओर से अजय तिवारी के प्रति विशेष आभार जताया गया। सदस्यों ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े मुद्दों पर ऐसी जानकारीपरक पहल आगे भी जारी रहनी चाहिए।
संगठन ने अपने सदस्यों से अपील की कि जो सदस्य विभिन्न बैंकों से जुड़े हैं, वे अपने संबंधित बैंक प्रबंधन से संपर्क कर पूर्व सैनिकों के लिए इसी तरह की जागरूकता बैठक आयोजित कराने का प्रयास करें। इससे सैनिक समुदाय और उनके परिवारों तक बैंकिंग सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाई जा सकेगी।
इस मौके पर संगठन की ओर से अजय तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, बिरजू कुमार और सिद्धनाथ कुमार सहित एसबीआई गोविंदपुर शाखा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Read Also- Jamshedpur News : जमशेदपुर में तड़ीपार अपराधी दाना गिरफ्तार, सीतारामडेरा ब्रिज के पास पुलिस ने दबोचा

