Home » Seraikela News : आदित्यपुर के इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन, जानें क्या थी वजह

Seraikela News : आदित्यपुर के इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन, जानें क्या थी वजह

Jharkhand Hindi News : गुस्साए छात्रों ने संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर शिक्षकों और कर्मचारियों के आने-जाने पर रोक लगा दी

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedppur protest news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित इंडो-डेनिश टूर रूम में सोमवार को जमकर बवाल हुआ। यहां सैकड़ों छात्र एकजुट हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों ने इंडो डेनिश टूल रूम का गेट बंद कर दिया था। छात्र बाहर जमा थे।छात्रों का आरोप है कि प्लेसमेंट इंचार्ज का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसी बात का वह लोग विरोध कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि प्लेसमेंट इंचार्ज अच्छा काम कर रहे थे। उनके रहते हुए संस्थान में बेहतर प्लेसमेंट की व्यवस्था हुई है।

अब अगर उन्हें हटा दिया जाता है तो इससे छात्रों के भविष्य पर असर पड़ेगा। इसी को लेकर छात्र आग बबूला हैं। गुस्साए छात्रों ने संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर शिक्षकों और कर्मचारियों के आने-जाने पर रोक लगा दी। इससे इंडो डेनिश टूल रूम में ट्रेनिंग का काम बाधित हो गया। घटना की जानकारी होने पर प्रबंधन ने छात्रों को मनाने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं माने। उनका कहना है कि जब तक प्लेसमेंट इंचार्ज का तबादला रोक नहीं दिया जाता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Read Also- Khunti News : खूंटी में आखिर पति ने क्यों की खुदकुशी, एक CLICK में पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

Leave a Comment