
Jamshedpur : टाटा स्टील टीएसके में तीन हेड स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में जारी सर्कुलर बुधवार से ही प्रभावी माना जाएगा। जारी सर्कुलर के मुताबिक हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस एचएसएम, स्टील एंड मिल्स इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस सुमित जैन का ट्रांसफर हेड ईएम पीएलटीसीएम, यूटिलिटीज एंड एएसआरएस सीआरएम, स्टील एंड मिल्स इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के पद पर किया गया है। वे फंक्शनल तौर पर चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस-स्टील एंड मिल्स टीएसके को रिपोर्ट करेंगे और जाजपुर से काम करेंगे। हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस पेलेट प्लांट, सीएसआइ और आरएमएच इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस बिभराज रंजन डैश का ट्रांसफर हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस-बीएफ-1 सीएसआई और आरएमएच, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के पद पर किया गया है। वे काम के मामले में चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस-सीएसआई और आरएमएच को रिपोर्ट करेंगे। जबकि हेड इलेक्ट्रीकल मेंटनेंस, बीएफ-1 वेंकट आदित्य मामिल्लापल्ली का तबादला हेड एचएसएम, स्टील एंड मिल्स इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के पद पर किया गया है। वे फंक्सनली चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस-स्टील एंड मिल्स को रिपोर्ट करेंगे तथा जाजपुर से काम करेंगे।

