इंफाल : मणिपुर में फिर हिंसा भड़की है। राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दो दिनों में करीब चार लोगों की हत्या कर दी गयी है। जिसमें से मैतेई समुदाय के 3 लोग शामिल हैं । वहीं कई घरों में आगजनी की गई है। यह वारदात बिष्णुपुर जिले में हुई। जहां रात मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इसके अलावा उपद्रवियों ने कई घरों में आग भी लगा दी।

मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, क्या बोले पुलिस अधिकारी
बिष्णुपुर पुलिस ने बताया कि हमले में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इसके अलावा कुकी समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में आए और उन्होंने मैतेई इलाकों में फायरिंग की। बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है। लेकिन अपराधि इसे पार कर आए और हत्याकर चले गए।

कई जगहों पर हुई फायरिंग
इससे पहले गुरुवार की शाम को बिष्णुपुर में कई जगहों पर फायरिंग के बाद हालात तनावपूर्ण बन गए थे। अनियंत्रित भीड़ की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प भी हुई। मणिपुर पुलिस की ओर से बताया गया कि सुरक्षा बलों ने सात अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया।

आईआरबी यूनिट की चौकी से हथियार लूटने की कोशिश :
अनियंत्रित भीड़ ने बिष्णुपुर जिले में 2′ आईआरबी, नारानसीना, कीरेनफाबी पुलिस चौकी और थंगलावई पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया और लूटपाट की। इस हमले में अनियंत्रित भीड़ ने 7 बटालियन से हथियार और गोला-बारूद छीनने का भी प्रयास किया। लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया। इस भीड़ में करीब 500 से 600 लोग शामिल थे।

ड्रोन से भी हो रहा हमला :
स्थानीय लोगों व पुलिस की मानें तो इस हिंसा में उग्रवादी एक दूसरे पर हमला करने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। शनिवार को पहाड़ी इलाकों से आए ड्रोन को पुलिस और स्थानीय हथियारबंद ग्रामीणें ने मार गिराया। इसके साथ ही सीमा पर स्नाइपर और कमांडो तैनात किए गए हैं। जो ऐसे ड्रोन को देखते ही उसे निशाना बनाकर उसे ध्वस्त कर देंगे।
गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मियों को लगी गोली, एक की मौत :
कौट्रुक में हथियारबंद बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई, हारोथेल और सेनजाम चिरांग क्षेत्र में 01 (एक) सुरक्षाकर्मी सहित 02 (दो) व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। हमले मे घायल एक शख्स ने दम तोड़ दिया।
READ ALSO : ज्ञानवापी में ASI सर्वे की अनुमति : सुप्रीम कोर्ट से लगा मुस्लिम पक्ष को झटका, जानें क्या कहा कोर्ट ने

