Home » ‘जामताड़ा’ से ‘Oscar’ तक, कौन है ‘Laapataa Ladies’ का ये एक्टर जिसकी हो रही है चर्चा

‘जामताड़ा’ से ‘Oscar’ तक, कौन है ‘Laapataa Ladies’ का ये एक्टर जिसकी हो रही है चर्चा

आज भले ही स्पर्श अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' की वजह से चर्चा में हैं, पर उन्होंने अपने हुनर का परिचय इससे पहले भी फिल्मों और टीवी शोज में दिया है। उन्होंने 2010 में बतौर डांस कंटेस्टेंट 'चक धूम धूम' शो में हिस्सा लिया था।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

किरण राव के निर्देशन में बनीं फिल्म “लापता लेडीज” ने ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री कर खलबली मचा दी है। फिल्म रिलीज के बाद इसकी कास्ट, कहानी, मैसेज को क्रिटिक और जनता ने काफी सराहा था। अब जब ये फिल्म ऑस्कर 2025 की दौड़ में भारत का नेतृत्व कर रही है, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर 2025 के लिए चुना गया है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत 1 मार्च को थिएटर्स में रिलीज किया गया था। कुछ समय बाद इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया गया था।

इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, रवि किशन, छाया कदम मुख्य किरदार में नजर आये थे। स्पर्श, प्रतिभा, नितांशी, ये तीन एक्टर्स जिनके इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है, बॉलीवुड के उभरते कलाकार हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में झंडे गाड़ दिए हैं।

फिशिंग स्कैम से परेशान दूल्हा तक

दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में परेशान दूल्हे ‘दीपक कुमार’ के किरदार में नजर आए एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव ने इससे पहले ‘जामताड़ा’ वेब सीरीज में अपना दमखम दिखाया था। जामताड़ा में स्पर्श ने ‘सनी मंडल’ का किरदार प्ले किया था। सीरीज में उनकी एक्टिंग, पहनावा, और बोलने का लहजा बिल्कुल ऐसा था जैसे हम पर्दे पर जामताड़ा के ही व्यक्ति को देख रहे हों। यह क्राइम ड्रामा जामताड़ा में हुए फिशिंग स्कैम पर आधारित है। सीरीज के पहले सीजन को बहुत पसंद किया गया था, हालांकि इसका दूसरा सीजन को उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली, पर स्पर्श श्रीवास्तव लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ गये।

11 की उम्र में शोबिज में की एंट्री

आज भले ही स्पर्श अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ की वजह से चर्चा में हैं, पर उन्होंने अपने हुनर का परिचय इससे पहले भी फिल्मों और टीवी शोज में दिया है। उन्होंने 2010 में बतौर डांस कंटेस्टेंट ‘चक धूम धूम’ शो में हिस्सा लिया था। उस वक्त स्पर्श सिर्फ 11 साल के थे। इसके बाद धीरे-धीरे स्पर्श ने टीवी शोज, और फिल्मों में काम करना शुरू किया। 10 साल बाद स्पर्श को उनके शो “जामताड़ा” से इंडस्ट्री में पहचान मिली। इस सीरीज के दूसरे सीजन में जब स्पर्श का किरदार लकवाग्रस्त हो जाता है तब इस करैक्टर में ढलने के लिए स्पर्श ने डायरेक्टर से उन्हें एनेस्थीसिया देने के लिए कहा था।

जब आमिर के कॉल को स्पर्श ने किया रिजेक्ट

‘जामताड़ा’ की सफलता के बाद, आमिर खान ने उन्हें कॉल किया था। मजेदार बात ये है कि स्पर्श ने स्पैम कॉल समझकर आमिर की कॉल काट दी। हालांकि, बाद में स्पर्श ने आमिर से दोबारा कांटेक्ट किया और फिर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ के ऑडिशन में सेलेक्ट हो गए। आज ‘जामताड़ा’ से होते हुए स्पर्श ने ‘लापता लेडीज’ के जरिये अपना ठिकाना आखिर पक्की कर ही ली।

Related Articles