Home » 250 रुपए की ड्रेस के लिए लड़के ने तोड़ दी शादी, मंगेतर ने फांसी पर लटक दे दी जान

250 रुपए की ड्रेस के लिए लड़के ने तोड़ दी शादी, मंगेतर ने फांसी पर लटक दे दी जान

अमीषा और नीतीश कुमार उर्फ छोटू की सगाई 13 मई 2024 को धूमधाम से हुई थी, और 7 मार्च 2025 को उनकी शादी तय की गयी थी कि अचानक गुस्से में नीतीश के चिल्लाने की वजह से अमीषा ने लगाया मौत को गले।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना। आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। इसी चक्कर में बिहार से एक दुखद खबर सामने आई है। कुछ ही महीनों में जिस लड़की की शादी होने वाली थी, वह शादी टूट गई और बाबुल के घर से डोली में निकलने के बजाय उसकी अर्थी घर से बाहर निकली।

दरअसल, बिहार की युवती अमीषा ने अपने मंगेतर नीतीश से पूछे बिना कुछ चीजें ऑनलाइन ऑर्डर कर दी थी। यह देख नीतीश को काफी गुस्सा आया और वह फोन पर ही अमीषा पर चिल्लाने लगा। इसके बाद उसने अपने पिता से अमीषा के परिवार को फोन करके दहेज के पैसे वापस ले जाने और शादी को तोड़ने के लिए कहा। यह सुनकर अमीषा और उसका पूरा परिवार सदमे में चला गया, वह समझ नहीं पा रही थी कि उसने क्या गलत किया।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला बेतिया के नवलपुर का है जहां के एक जोड़े (अमीषा-नीतीश) की सगाई इसी साल हुई थी। दोनों सगाई होने के बाद फ़ोन से एक दूसरे के साथ बातें करने लगे। अमीषा ने मोबाइल से ऑनलाइन एक 250 रुपये की ड्रेस मंगाई। बिना पूछे ड्रेस मंगाने पर नीतीश भड़क गया, और फ़ोन पर ही अमीषा को अभद्र शब्द बोलकर शादी तोड़ दी।

शादी टूटने से दुखी होकर फांसी के फंदे पर लटक गई

नीतीश का यूं ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से भड़क जाने पर, अमीषा परेशान हो गई। वह शादी टूटने का दर्द झेल नहीं पाई और फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। 21 साल की अमीषा की शादी 7 मार्च 2025 को होने वाली थी। इस घटना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि पीड़िता के घरवालों ने अभी तक थाने में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की है, पुलिस आगे की कार्यवाही तभी करेगी जब FIR दर्ज होगी।

13 मई को हुई थी सगाई

21 वर्षीय अमीषा और नीतीश कुमार उर्फ छोटू की सगाई 13 मई 2024 को हुई थी। नीतीश शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिया चौक पर रहने वाले जनक प्रसाद के बेटे हैं। उनकी सगाई धूमधाम से हुई थी और 7 मार्च 2025 को उनकी शादी तय की गयी थी, अमीषा के चाचा जी ने घटना के बारे में मीडिया को जानकारी दी कि, बाइक पार्ट्स की दुकान चलाने वाले नीतीश फोन पर अमीषा से नाराज हो गए। उन्होंने अमीषा को बिना पूछे ऑनलाइन सामान मंगाने के लिए डांटा। इस बहस के बाद दोनों में गंभीर मतभेद हो गए और आखिरकार अमीषा ने यह दर्दनाक फैसला ले लिया। इस घटना से उनका परिवार सदमे में है।

Related Articles