Home » 2024 के चुनावी मिशन में जुट जाएं कार्यकर्ता : सुप्रियाे भट्टाचार्य

2024 के चुनावी मिशन में जुट जाएं कार्यकर्ता : सुप्रियाे भट्टाचार्य

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता के सुप्रियो भट्टाचार्य नेतरहाट से रांची जाने के क्रम में लोहरदगा परिसदन पहुंचे। यहां पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। भट्टाचार्य ने झामुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2024 के चुनावी मिशन में जुट जाने की अपील की।

उन्होंने जिला समितियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। सुप्रिया भट्टाचार्य ने प्रेस को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ है। पार्टी लोकसभा और राज्यसभा में केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाए जाने पर उसका पुरजोर विरोध करेगी। सुप्रियो ने कहा कि रेल दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

Related Articles