Home » कोआपरेटिव काॅलेज काे लगातार दूसरी बार नैक से मिला बी ग्रेड

कोआपरेटिव काॅलेज काे लगातार दूसरी बार नैक से मिला बी ग्रेड

by Rakesh Pandey
Co-operative Law College
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कोआपरेटिव कालेज काे इस बार भी नैक से बी ग्रेड मिला है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज को 2.36 अंक ही मिल पाए। जबकि यदि 2.51 अंक मिल जाते तो कॉलेज बी प्लस-ग्रेड हासिल कर लेता। ए-ग्रेड के लिए कॉलेज को न्यूनतम 3.01 अंक चाहिए थे। जिससे काॅलेज बहुत दूर रहा। हालांकि काॅलेज ने इसके लिए बहुत तैयार की थी। लेकिन इसका काेई खास असर नहीं हुआ और छह साल पहले के ही तरह कॉलेज को इस बार भी बी-ग्रेड ही मिला। वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वह गेडिंग का रिव्यू कर रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि नैक के किन किन बिंदुओं पर पिछड़ा है।

कोआपरेटिव काॅलेज काे लगातार दूसरी बार नैक से मिला बी ग्रेड

विदित हाे कि 5 व 6 अक्टूबर काे नैक की तीन सदस्सीय टीम ने काॅलेज का निरीक्षण किया था। टीम ने दो दिन तक कॉलेज के सभी विभागों का निरीक्षण कर प्रेजेंटेशन देखा था साथ ही शिक्षकाें व विभागाध्यक्षाें तक से बात की थी। कुल 4 अंकों में 70% अंक एसएसआर (सेल्फ स्टडी रिपोर्ट ) के और 30% अंक नैक टीम के निरीक्षण के थे। एसएसआर रिपोर्ट कॉलेज ने ऑनलाइन भेजी थी। जानकारी के मुताबिक सेल्फ स्टडी रिपोर्ट में कई खामियां पाई गईं। इसी कारण रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज को उम्मीद के अनुसार अंक नहीं मिल पाए।

नैक के निरीक्षण से कॉलेज को मिलेगी ग्रांट:

विदित हाे कि यूजीसी ने सभी महाविद्यालयों को नैक निरीक्षण कराना अनिवार्य कर दिया है। नैक निरीक्षण के आधार पर शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए ग्रांट मिलेगी। जिसे महाविद्यालयों को उनके ग्रेड के मुताबिक वितरित किया जाता है। ग्रांट के लिए कम से कम बी ग्रेड मिलना जरूरी हाेता है। जिसे काॅलेज प्राप्त कर चुका है।

ग्रेडिंग की समीक्षा के बाद पुनर मूल्यांकन के बारे में साेचेंगे: प्रिंसिपल

काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ अमर सिंह ने कहा कि वे ग्रेडिंग से संबंधित विस्तृत रिपाेर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसे देखने के बाद ही यह फैसल लिया जाएगा कि वे रिव्यू में जाएंगे या नहीं। जिन बिंदुओं पर हमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी अगर उसमें प्रदर्शन खराब हाेगा ताे हम नैक से पुनर मूल्यांकन के लिए अप्लाई करेंगे। लेकिन इस पर फैसला समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा।

READ ALSO : अब सभी विद्यार्थियाें का बनेगा वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी, इसी से हाेगी उनकी पहचान

Related Articles