Home » AAP MLA Resigns: अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका, गुजरात के विधायक भूपेंद्र भयानी ने दिया इस्तीफा

AAP MLA Resigns: अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका, गुजरात के विधायक भूपेंद्र भयानी ने दिया इस्तीफा

by Rakesh Pandey
AAP MLA Resigns
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क : अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को गुजरात में बड़ा झटका लगा है। (AAP MLA Resigns) गुजरात में AAP के 5 विधायकों में से एक भूपेंद्र भयानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को उन्होंने गुजरात विधानसभा के स्पीकर शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे। भूपेंद्र भयानी AAP के टिकट पर जूनागढ़ की विसावदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने चुनाव के महज एक साल बाद ही इस्तीफा दे दिया।

AAP MLA Resigns : इन दो विधायकों का साथ छोड़ने की चर्चा

भूपेंद्र भयानी के इस्तीफे के साथ अब गुजारत विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर चार रह गई है। राज्य के कुल 182 विधायकों में से 156 बीजेपी के टिकट पर जीतकर आए हैं। बीजेपी को 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी हासिल है। भूपेंद्र के बाद गुजरात में दो और विधायकों को लेकर चर्चा है कि वे आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। गुजराती मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर दी गई है कि बोटाद से विधायक उमेश मकवाणा और गरियाधर से विधायक सुधीर वाघानी भी जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो लोकसभा चुनाव से ‘आप’ के पास दो ही विधायक बच जाएंगे।

AAP MLA Resigns: इस्तीफा देने की वजह

AAP MLA Resigns

विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद भूपेंद्र भयानी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मैं तो पहली से ही बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। उन्होंने आगे कहा- मैं एक राष्ट्रवादी व्यक्ति हूं और राष्ट्रहित में काम करने के लिए आम आदमी पार्टी मेरे लिए उपयुक्त मंच नहीं है। देश की जनता जानती है कि कौन-सी पार्टी राष्ट्रवादी है और कौन-सी नहीं। मैं जनता के लिए काम करना चाहता हूं और मुझे यहां सही मंच नहीं मिलेगा। इसी के चलते मैंने यह निर्णय लिया है।

पीएम मोदी का विरोध करना पसंद नहीं था

उन्होंने कहा, ‘मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना पसंद नहीं था, जो हमारे गौरव हैं और जिन्होंने दुनिया भर में भारत को गौरवान्वित किया है।’ भयानी पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हुए थे। उससे पहले वह जूनागढ़ के भेसन गांव के सरपंच रहे। उन्होंने कहा, मैं जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाऊंगा, क्योंकि मैं मूल रूप से उसी पार्टी से जुड़ा हूं। विधायक बनने से पहले लगभग 22 वर्षों तक उसके लिए ही काम किया था। अगर केंद्रीय नेतृत्व चाहेगा, तो मैं उपचुनाव लड़ूंगा। मुझ पर पद छोड़ने का कोई दबाव नहीं था।

लगाया आरोप-पार्टी के विधायक भी तंग हैं

AAP MLA Resigns

आप विधायक के इस्तीफे (AAP MLA Resigns) पर गुजरात बीजेपी ने सोशल मीडिया से केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने कुछ दिनों में आप गुजरात में गायब हो जाएगी। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के खोखले दावों से उनकी ही पार्टी के विधायक तंग आ गए हैं। विसावदर के विधायक भूपेंद्र भयानी (AAP MLA Resigns) ने इस्तीफा देकर देश विरोधी पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है। बीजेपी की ओर से कहा गया है कि जनता में भटकाने का काम करने वाली आम आदमी पार्टी अब गुजरात से गायब होने की दिशा में है।

आप ने किया बीजेपी पर पलटवार

गुजरात बीजेपी के हमले पर आप के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी की पोस्ट को कोट करते हुए लिखा है कि गुजरात की जनता ने 156 सीटें दी, लेकिन इसके बाद भी काम नहीं कर पाए। सब फर्जी मॉडल बना दिया। बीजेपी लोगों के काम करने की बजाय लोकतंत्र की हत्या करने जश्न मना रही है। बाजपेयी जी ने एक सीट के सरकार जाने की थी। उनकी ये बीजेपी नहीं है। ब्रिज टूटे, नकली पकड़े जा रहे हैं, रिश्वतखोरी सामने आ रही है।

इस सब को मूंदने के लिए बीजेपी विपक्ष को तोड़ रही है। गुजरात विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए काफी मेहनत की थी। इसके बाद पार्टी को पांच सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी ने इसके बाद संगठन में बदलाव करके प्रदेश की कमान इसुदान गढ़वी को सौंप दी थी और तत्कालीन अध्यक्ष गोपाल इटालिया को महाराष्ट्र को सह प्रभारी बना दिया था।

7 हजार वोटों से जीते थे भूपेंद्र भयानी

साल 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के 5 विधायक जीते थे। इन्हीं विधायकों में भूपेंद्र भयानी भी शामिल थे। विसाविदर विधानसभा सीट पर AAP के भूपेंद्र भयानी को 66,210 वोट मिले थे। यहां दूसरे नंबर पर बीजेपी के हर्षदकुमार रिबाड़िया रहे। उन्हें 59,147 वोट हासिल हुए। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को महज 16,963 वोट हासिल हुए थे|

READ MORE: CM Mohan Yadav: योगी की राह पर एमपी के सीएम मोहन यादव धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का दिया निर्देश

Related Articles