Home » सीबीएसई का स्कूलों को निर्देश, जारी करें 5 जनवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल

सीबीएसई का स्कूलों को निर्देश, जारी करें 5 जनवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल

by The Photon News Desk
CBSE Practical date
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल (CBSE Practical date) परीक्षा एक जनवरी से 14 फरवरी तक होगी। बोर्ड ने सभी स्कूल प्रबंधकों को 5 जनवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी करने का निर्देश दिया है। इस बार प्रैक्टिकल के नंबर अपलोड करते समय प्रिंसिपल और टीचर्स को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है ताकि अंक और नाम में गलती होने पर विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा के फॉरमेट की जानकारी साझा करने को कहा है। बोर्ड ने सभी स्कूल प्रबंधकों को प्रैक्टिकल आंसर बुक रिसीव करने के साथ ही सभी लैब इक्यूपमेंट और मटेरियल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। विदित हाे कि इस बार जमशेदपुर में सीबीएसई बाेर्ड के करीब 11 हजार छात्र परीक्षा देंगे।

परीक्षा के एक सत्र में सिर्फ 30 छात्राें काे करना है शामिल:

बोर्ड की ओर से स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के एक सत्र में 30 से अधिक विद्यार्थियों को शामिल नहीं किया जाए। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रोजेक्ट मूल्यांकन एक दिन में दो या तीन सत्रों में आयोजित किया जा सकता है। (CBSE Practical date)

(CBSE Practical date) सैंपल पेपर जारी:

इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हाेगी। यानी कि छात्रों के पास तैयारी के लिए अधिक समय नहीं बचा है। छात्र सैंपल पेपर का इस्तेमाल कर अपनी तैयारी को बूस्ट कर सकते हैं। (CBSE Practical date) इसके लिए छात्रों को कहीं और जाने की जरूरत नहीं हैं बल्कि छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर हर विषय के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। बाेर्ड ने 12वीं व 10वीं के सभी विषयाें के प्रश्नपत्र अपनी वेबसाइट पर अपलाेड कर दिया है। विदित हाे कि इस बार बाेर्ड परीक्षा के साथ ही छात्राें काे जेई मेन की भी तैयारी करनी पड़ रही है। इसकी वजह से उनपर अधिक प्रेशर है।

READ ALSO: कक्षा छह से 12वीं के बच्चे पढ़ेंगे लैंगिक समानता का पाठ

Related Articles