Home » Kolhan University: यूजी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 30 मार्च से, पहले सेमेस्टर का 2 अप्रैल से शुरू होगा एग्जाम

Kolhan University: यूजी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 30 मार्च से, पहले सेमेस्टर का 2 अप्रैल से शुरू होगा एग्जाम

by The Photon News Desk
LLB Entrance
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/KU Exam : काेल्हान विश्वविद्यालय की ओर‎ से आयोजित होने वाली स्नातक‎ (यूजी) सेकेंड सेमेस्टर न्यू काेर्स‎ की परीक्षा 30 मार्च से शुरू हाेगी‎ और 29 अप्रैल तक चलेगी।‎ इसमें 25 हजार से अधिक‎ विद्यार्थी शामिल हाेंगे। परीक्षा दो‎ पालियों में ली जाएगी। पहली पाली‎ सुबह 9 बजे से दाेपहर 12 बजे तक और दूसरी‎ पाली दाेपहर 1.30 बजे से शाम‎ 4.30 बजे तक चलेगी।‎

विद्यार्थियाें काे दाेनाें पालियों में‎ परीक्षा शुरू हाेने से आधा घंटा‎ पहले केंद्र पर पहुंचने काे कहा‎ गया है। इससे संबंधित एडमिट‎कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए‎ हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 21‎ केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय‎ ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश‎ जारी कर कदाचार मुक्त परीक्षा‎ आयोजित करने की बात कही है।‎विश्वविद्यालय ने अलग-अलग‎ टीमों का गठन भी किया है, जो‎ परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का‎ जायजा लेगी।‎

KU Exam : 2 अप्रैल से शुरू होगी यूजी‎फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा‎:

कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण कार्यालय‎ने स्नातक (2023-27) के फर्स्ट सेमेस्टर की‎परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। जारी‎ नोटिफिकेशन के तहत यूजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा‎ 2 अप्रैल से शुरू होगी और 30 अप्रैल तक दो‎पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर‎ 12 बजे तक चलेगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम‎ सुबह 8:30 बजे रखा गया है। दूसरी पाली दोपहर‎ 1.30 बजे से शाम 4.30 तक चलेगी। दूसरी पाली‎ के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे है।‎

KU Exam : यहां बनाए गए हैं एग्जाम सेंटर‎

पूर्वी सिंहभूम : ग्रेजुएट‎ काॅलेज, एलबीएसएम‎ काॅलेज, मिसेज केएमपीएम‎ वाेकेशनल काॅलेज, करीम‎सिटी काॅलेज, जेकेएस‎ काॅलेज, पटमदा डिग्री‎ काॅलेज, घाटशिला काॅलेज,‎ बीडीएसएल काॅलेज‎(घाटशिला), बहरागाेड़ा‎ काॅलेज, रंभा काॅलेज अाॅफ‎ एजुकेशन (गितिलता)।‎
सरायकेला-खरसावां :‎एक्सआईटीई (गम्हरिया),‎ काशी साहू काॅलेज‎(सरायकेला), सिंहभूम‎ काॅलेज (चांडिल), महिला‎ महाविद्यालय सरायकेला‎ खरसावां, माॅडल‎ महाविद्यालय सरायकेला।‎

पश्चिमी सिंहभूम : महिला काॅलेज (चाईबासा), टाटा काॅलेज‎(चाईबासा), नाेवामुंडी काॅलेज, जेएलएन काॅलेज (चक्रधरपुर),‎ डिग्री काॅलेज मनाेहरपुर, सेंट आगस्टीन काॅलेज (मनोहरपुर)।

READ ALSO : मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी के अध्यक्ष बने प्रवीण अग्रवाल

Related Articles