जमशेदपुर/LLB Entrance: को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज जमशेदपुर में संचालित एलएलबी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2023-26) में एडमिशन के लिए हाेने वाले प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हाे गयी है। इच्छुक छात्र काेल्हान विवि कि वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई है।
वैसे विद्यार्थी जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक हों, वे आवेदन कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन की हार्ड कॉपी (प्रिंट) विश्वविद्यालय को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजनी है, जिसकी अंतिम तिथि 16 मई है। एलएलबी प्रवेश परीक्षा एक घंटे का हाेगा। इसमें 100 नंबर के 50 प्रश्नन पूछे जाएंगे। मालूम हाे कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए जमशेदपुर कोआपरेटिव लाॅ काॅलेज में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हाेगी। यहां एलएलबी की कुल 120 सीट है
LLB Entrance: स्नातक चाैथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी
काेल्हान विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक 2021-24 सत्र के चाैथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। इसे छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक छात्र पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम का इंतजार छात्र लंबे समय से कर रहे थे। हालांकि अगर इस सत्र पर नजर डालें ताे सीबीसीएस के तहत यह फाईनल सेमेस्टर हाेना चाहिए था। लेकिन अभी चाैथे सेमेस्टर का ही परिणाम जारी हुआ है। ऐसे में अभी छात्राें काे एक साल और पढ़ाई करनी हाेगी तब जाकर उन्हें डिग्री मिलेगी। इस प्रकार तीन साल का काेर्स पूरा करने में इन छात्राें काे चार साल लग जाएंगे औरर यह सब विश्वविद्यालय की लापरवाही की वजह से हाेगा। क्याेंकि विवि ने नामांकन से लेकर परीक्षाओं के आयाेजन में देरी की है। जबकि इसका सीधा नुकसान छात्राें काे हाे रहा है। अगर इन छात्राें का सत्र समय पर हाेता ताे वे इस साल से किसी भी स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए एलिजिबल हाे जाते है।
15 अप्रैल से भरा जाएगा यूजी पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फार्म:
काेल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विभाग की ओर से स्नातक पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि घाेषित कर दी गयी है। इसके तहत विद्यार्थी 15 से 25 अप्रैल तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। वहीं 200 रुपए परीक्षा शुल्क के साथ फार्म भरने की तिथि 26 अप्रैल से 30 अप्रैल है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी छात्र विवि की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। फीस की बात करें ताे अलग अलग काेर्स के लिए यह 400 से लेकर 750 रुपए तक है।
पीजी थर्ड समेस्टर प्रेक्टिकल परीक्षा की तिथि घाेषित:
काेल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातकाेत्तर थर्ड सेमेस्टर के प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी है। जारी नाेटिफिकेशन के तहत सभी काॅलेजाें व विवि के पीजी विभाग काे 19 से 27 अप्रैल के बीच परीक्षा आयाेजित कराकर अंक पत्र 30 अप्रैल तक विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय काे भेजना हाेगा। वाह्य परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति विवि काे अपने स्तर से करनी हाेगी।
READ ALSO : School Holidays : बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद और रामनवमी पर बंद रहेंगे स्कूल

