Home » Jugsalai Gaushala Tragedy : जुगसलाई गौशाला परिसर में छत गिरने से तीन मवेशियों की मौत, कई मवेशी घायल, प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Jugsalai Gaushala Tragedy : जुगसलाई गौशाला परिसर में छत गिरने से तीन मवेशियों की मौत, कई मवेशी घायल, प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

by Rakesh Pandey
Jugsalai Gaushala Tragedy
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Jugsalai Gaushala Tragedy : जुगसलाई थाना अंतर्गत गौशाला परिसर में मवेशियों वाले शेड का छत गिरने से एक बड़ी घटना घटी है। बताया जा रहा है कि गौशाला के बगल में निर्माणाधीन मार्केट कांप्लेक्स के लिए खोदे गए गड्ढे की वजह से यह घटना घटी है। इसमें तीन गायों की मलबे में दबने से मौत हो गई और कुछ गाय घायल हो गईं। मलबा हटाने पर मृत मवेशियों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे की है। अचानक जोर की आवाज होकर गाय वाले शेड की छत गिर गई। गौशाला परिसर के बगल में ही गौशाला द्वारा मार्केट कांप्लेक्स के लिए कंस्ट्रक्शन का काम करवाया जा रहा है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि मार्केट कांप्लेक्स के लिए खोदे गए गड्ढे की वजह से मवेशियों वाले शेड की छत गिरी है।

इस घटना में छत के मलबे में दब जाने की वजह से तीन गायों की मौत हो गई, वहीं कुछ गाय घायल हो गई हैं। मलबा हटाने का काम जारी है। मलबा हटाए जाने के बाद मृत मवेशियों की संख्या और बढ़ सकती है। गौशाला के अगल बगल बने अन्य शेड भी जर्जर हो गए हैं, जो हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं।

इस घटना के लिए गौशाला प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है।इस संबंध में गौशाला प्रबंधन के सचिव ने बताया कि लगातार बारिश होने की वजह से ऐसी घटना घटी है, जिसकी वजह से मवेशियों की मौत हुई है।

Read Also-Kashi Vishwanath Temple : काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मकान ढहा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Related Articles