Home » SwarnRekha Nadi : 24 घंटे बाद भी नदी में कूदे आदित्य का कोई पता नहीं

SwarnRekha Nadi : 24 घंटे बाद भी नदी में कूदे आदित्य का कोई पता नहीं

by Rakesh Pandey
Young Man No Trace Jumped River
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Young Man No Trace Jumped River : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हार पाड़ा निवासी 40 वर्षीय आदित्य राणा उर्फ रंजन ने शनिवार दोपहर डोबो पुल से स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के 24 घंटे बीत चुके हैं। इसके बाद भी आदित्य का पता नहीं चल सका है।

इधर, आदित्य के पिता ने सोनारी थाना में बेटे की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने ने आदित्य को डोबो पुल से छलांग लगाते हुए देखा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना 100 डायल पर दी थी। सूचना पाकर सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से आदित्य की तलाश में जुट गई थी। बावजूद आदित्य का कहीं कोई पता नहीं चल सका है।

सुसाईड नोट में लिखा था “मां के बिना जीवन कुछ नहीं” । पुलिस ने मौके से दो लिफाफा बरामद किया है। उसमें एक जिले के एसएसपी और दूसरा सोनारी पुलिस के नाम लिखा गया है। दोनों सुसाइड नोट है। सुसाइड नोट में आदित्य ने लिखा है “पूरे होशो-हवास में यह कह रहा हूं कि मै अपनी जिंदगी से तंग आकर यह कदम उठा रहा हूं। मां के गुजर जाने के बाद बहुत याद आती है। उनके बिना जीवन कुछ नहीं। पुलिस से आखिरी अनुरोध है कि आत्महत्या के बाद परिजनों को परेशान नहीं किया जाए।”

Read Also-Chaibasa Road Accident : चाईबासा में पिकअप वैन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, एक घायल

Related Articles