जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में भाजपा नेता नरेश सिंह और कुछ अन्य स्थानीय लोगों पर हमला हुआ है। इस हमले में नरेश सिंह को चोटें आई हैं। नरेश सिंह का आरोप है कि यह हमला कांग्रेस के प्रत्याशी और मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थकों द्वारा किया गया है। हमले के बाद नरेश सिंह ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

एनडीए नेताओं की मांग, दोषियों पर हो त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद एनडीए के प्रत्याशी और जनता दल यूनाइटेड के नेता सरयू रॉय ने इस मुद्दे पर कदमा थानेदार से बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा और जेडीयू नेताओं का कहना है कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और प्रशासन को तुरंत कदम उठाना चाहिए।
पुलिस ने दी आश्वासन, अपराधियों पर होगी कार्रवाई
कदमा पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि वह अपराधी घटनाओं को किसी भी स्थिति में अनदेखा नहीं करेगी और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दोनों पक्षों में तनाव का माहौल, नाम सामने आए
इस घटना के बाद शास्त्रीनगर में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले में मुन्ना समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन पर हमले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस की सतर्कता के बावजूद इस राजनीतिक तनाव ने इलाके में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
Read Akso-

