सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात सरायकेला थाना क्षेत्र के कुदरसाई टर्निंग के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्या है पूरी घटना?
हादसा उस समय हुआ जब नुआगोड़ा गांव निवासी छोटन पूर्ति (18) और उसका दोस्त बबलू सोरेन पेट्रोल डलवाने के बाद घर लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक कुदरसाई टर्निंग के पास पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। हादसे की सूचना रात करीब 2 बजे पुलिस को मिली।
मृतक और घायल की पहचान
मृतक की पहचान नुआगोड़ा गांव निवासी छोटन पूर्ति (18) के रूप में की गयी है, जबकि बबलू सोरेन घायल है। वह नाबालिग बताया जाता है। पुलिस ने तुरंत दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छोटन पूर्ति को मृत घोषित कर दिया।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार मृतक और उसका दोस्त रात 10 बजे पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे। बाइक चलाते समय संभवतः तेज रफ्तार और अंधेरे में सड़क न देख पाने की वजह से यह दुर्घटना हुई।
जांच में जुटी पुलिस
सरायकेला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने संभावना जतायी कि प्रथमदृष्टा दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार और सड़क पर पर्याप्त रोशनी का न होना लग रहा है। घायल बबलू सोरेन का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
इलाके में शोक का माहौल
इस घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क की सुरक्षा और खराब स्थिति को लेकर चिंता व शोक व्यक्त कर रहे हैं। लोगों ने सड़क पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। लगातार हो रहे सड़क हादसे सुरक्षा मानकों की कमी की ओर इशारा कर रहे हैं।

