जमशेदपुर : जमशेदपुर कोआपरेटिव कॉलेज (Jamshedpur Cooperative College) में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप जला कर हुई। इसके बाद प्राचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न दिया। डॉ. अमर सिंह ने इस मौके पर कहा कि मातृभाषा का विकास और उसे रोजगार के अवसरों से जोड़ना जरूरी है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है।
लता मानकर प्रियदर्शनी ने की कविता सत्र की शुरुआत
Jamshedpur Cooperative College में कविता सत्र की शुरुआत डॉ. लता मानकर प्रियदर्शनी ने की। उन्होंने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। इसके बाद डॉ. बसुंधरा रॉय ने अपनी कविता का पाठ किया। इसमें भाषा की विविधता और एकता की झलक देखने को मिली। गणेश चंद्र मुर्मू ने संथाली भाषा के सम्मान में लोकगीत पढ़े। उर्दू कवि अहमद बद्र ने अपनी गजलें सुनाईं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. अमर सिंह और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय संजय यादव सहित अन्य अतिथि कवि मौजूद रहे।
ये कवि रहे मौजूद
अतिथि कवियों में सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक उर्दू विभाग के अहमद बद्र, करीम सिटी कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. बसुधरा रॉय, एसएस अकादमी की प्राचार्या डॉ. लता मानकर प्रियदर्शनी तथा घाटशिला के आदिवासी सामाजिक-शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संघ के अध्यक्ष गणेश चंद्र मुर्मू आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका सिंह ने किया और कविता सत्र का समापन संजय सोलोमन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रुचिका तिवारी ने दिया। कार्यक्रम में डा नीता कुमारी, डॉ. अंतरा कुमारी, डॉ. स्वाति सोरेन, डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. रवि शंकर, डॉ. अशोक कुमार स्वानी समेत अन्य शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Read also – Jamshedpur Water Crisis : मीटिंग में नहीं आए पोटका के जेई, कर दिया गया शोकॉज

