Home » Chakradharpur road accident : चक्रधरपुर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने की पहचान

Chakradharpur road accident : चक्रधरपुर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने की पहचान

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल स्थित टोकलो थाना क्षेत्र के चारमोड़ के पास सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह घटनास्थल के पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने शव देखा और तुरंत टोकलो थाना प्रभारी को सूचना दी।

पुलिस ने शव की पहचान की

सूचना मिलने के बाद टोकलो थाना प्रभारी अपने सहकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान करवाई, जो चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह गांव के निवासी 25 वर्षीय राजू बानरा के रूप में की गई। मृतक विवाहित था और अपने दोस्तों के साथ हाटनाटोनाग गांव गया था। हादसा तब हुआ, जब वह वहां से लौट रहा था।

पुलिस कार्रवाई में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles