Home » Chaibasa fake liquor protest : चाईबासा में नकली शराब के संदेह में हंगामा, दुकान बंद कर भागे सेल्समैन

Chaibasa fake liquor protest : चाईबासा में नकली शराब के संदेह में हंगामा, दुकान बंद कर भागे सेल्समैन

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में एक बार फिर नकली शराब के कारोबार का मामला सामने आया है। बिरसा चौक स्थित एक विदेशी शराब दुकान में नकली शराब की बिक्री के संदेह में गुरुवार की रात स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि दुकान में नकली शराब बेची जा रही है। स्थिति बिगड़ते देख उत्पाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण जांच की मांग पर अड़े रहे। हंगामे के बीच सेल्समैन ने रात करीब 9:45 बजे दुकान बंद कर भागने में ही भलाई समझी।​

पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं नकली शराब के मामले

यह पहला मामला नहीं है जब चाईबासा और चक्रधरपुर में नकली शराब का कारोबार सामने आया है। इससे पहले भी सरकारी लाइसेंसी शराब दुकानदारों के निवास स्थान से भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री बरामद की गई थी। विदेशी ब्रांड की बोतलों पर झारखंड सरकार के नकली मोनोग्राम और स्टीकर पाए गए थे। कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं, बावजूद इसके जिले के विभिन्न इलाकों में नकली शराब का धंधा बेधड़क जारी है।​

स्थानीय लोगों की चिंता

स्थानीय लोगों की मानें, तो इससे न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि लोगों की सेहत भी खतरे में है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने इस मामले में आबकारी विभाग से ठोस और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।​

Related Articles