Home » ICSE Results 2025 : लोयोला स्कूल जमशेदपुर की शांभवी ने रचा इतिहास, ICSE में 100% अंक पाकर बनीं कंट्री टॉपर, देखें top-10 सूची

ICSE Results 2025 : लोयोला स्कूल जमशेदपुर की शांभवी ने रचा इतिहास, ICSE में 100% अंक पाकर बनीं कंट्री टॉपर, देखें top-10 सूची

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर शहर के लिए आज गर्व का दिन है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में, बिष्टुपुर स्थित प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल की छात्रा सांभवी जायसवाल ने अद्वितीय सफलता हासिल की है। सांभवी ने ICSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल और अपने शहर, बल्कि कंट्री टॉपर (पूरे देश में अव्वल) होने का गौरव प्राप्त किया है।

सांभवी के पिता, डॉ. अभिषेक जायसवाल, मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता, डॉ. ओजस्वी शंकर, टाटा मणिपाल हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय सांभवी ने अपने माता-पिता, विद्यालय के प्राचार्य, उप-प्राचार्य और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की।

अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए सांभवी ने कहा कि वह प्योर साइंस विषयों के साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं और उसके बाद आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने का लक्ष्य रखती हैं।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी, कुल पास प्रतिशत भी रहा शानदार


CISCE द्वारा जारी नतीजों के अनुसार, इस वर्ष ICSE (10वीं) में कुल पास प्रतिशत 99.09 रहा, जबकि ISC (12वीं) में यह आंकड़ा 99.02 प्रतिशत दर्ज किया गया। एक बार फिर, ICSE की 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में 99.37 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 98.84 रहा।

छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अतिरिक्त डिजिलॉकर के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें आईसीएसई या आईएससी का चयन कर अपना यूनिक आईडी नंबर, इंडेक्स नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। जानकारी सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और कक्षा 12वीं (आईएससी) की सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षाएं जुलाई माह में आयोजित की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष ICSE 10वीं और ISC 12वीं के परिणाम 6 मई को घोषित किए गए थे। उस वर्ष 12वीं में 98.19 फीसदी और 10वीं में 99.47 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। पिछले वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था, जहां 10वीं में 99.65 फीसदी लड़कियां और 99.31 फीसदी लड़के सफल हुए थे, वहीं 12वीं में 98.92 फीसदी लड़कियों के मुकाबले 97.53 फीसदी लड़कों ने परीक्षा पास की थी।

जमशेदपुर के Top-10 छात्र

ISC (12th) Arts

  • तनिष्ठा चटर्जी लोयला स्कूल 99.00%
  • हरनूर संधु सेक्रेड हार्ट कांवेंट 98.25%
  • इशानी चौधरी सेक्रेड हार्ट कांवेंट 98.00%
  • रेशम राज लोयला स्कूल 96.5%
  • सेजूकी बेवस लोयला स्कूल 96.25%
  • खुशी कुमारी केपीएस कदमा 93.25%
  • अमिशा गोप टैगोर एकेडमी 93%
  • नरविका मुर्मू केपीएस कदमा 92.75%
  • अनिकेत मिश्रा टैगोर एकेडमी 91.5%
  • प्रियांशी कुमारी टैगोर एकेडमी 91.25%

ISC (12th) Science

  • अनुष्या सिंह–एलएफएस, टेल्को–99.5%
  • देवाश्रीत साहू–एलएफएस, टेल्को–99.25%
  • निकुंज अग्रवाल–डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा– 99%
  • वेदांता शास्वत– नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल 99%
  • शौर्य मिश्रा–एलएफएस, टेल्को–98.75%
  • वर्तिका कुमार–नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल 98.75%
  • प्रियंका चक्रवर्ती–हिलटॉप स्कूल, टेल्को– 98.50%
  • राज शेखर– नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, 98.50%
  • देवव्रिता– आरवीएस एकेडमी, मानगो– 98.50%
  • हर्षजास सेहरा–एलएफएस, टेल्को– 97.5%
  • कौशलेंद्र प्रताप–हिलटॉप स्कूल, टेल्को–97.5%
  • श्रुति सिंह– टैगोर एकेडमी– 97.5%
  • श्रुति कुमारी–डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा– 97.5%
  • ध्रुव–राजेंद्र विद्यालय, साकची–97.5%
  • हर्ष आर्यन– नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, 97.5%
  • आर्ची सहाय–नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, 97.5%
  • उन्नति कुमारी पटेल–नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल,97.5%
  • कुलदीप सेन–राजेंद्र विद्यालय, साकची 97.25%
  • अनुभव सेन–नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, 97.25%
  • मुस्कान सोना–डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा–96.75%
  • प्रतीक श्रीवास्तव–नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, 96.75%
  • अनुष्का–नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर–96.25%
  • शुचि गुप्ता–एमएनपीएस, बिष्टुपुर– 96%
  • आमना नाजिर–दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची–96%

ISC (12th) Commerce

  • आदर्श काबरा डीएबीएमएस 99%
  • मृदुल अग्रवाल डीबीएमएस 98.5%
  • हर्षित केडिया डीबीएमएस 98.5%
  • केएस शानवी सेक्रेट हार्ट कांवेंट 98%
  • समृद्धि देवनाथ केपीएस कदमा 97.5%
  • पलक गोयल डीबीएमएस कदमा 97.5%
  • तनिषा अग्रवाल तारपोर स्कूल 97.5%
  • देवयांशी जवानपुरिया डीबीएमएस 97.25%
  • सिमरन छावड़ा सेक्रेर्ट हार्ट कांवेंट 97%
  • भूमिका तारापोर स्कूल 96.80%
  • अर्चित साहू तारापोर स्कूल 96.80%
  • ख्याति श्री पेंटाकोटा डीबीएमएस 96.75%
  • तन्वी हरनाटिका कारमेल जूनियर 96.5%
  • रुशील जटाकिया कारमेल 96.25%
  • वरुण उपाध्याय लोयला स्कूल 96.25%
  • अस्मित कर लोयला स्कूल 96.25%
  • विधि रस्तोगी सेक्रेट हार्ट कांवेंट 96.25%
  • मनीष झा केएसएमएस 96.25%

Kolhan ICSE (10th) Top-10

  • शांभवी जायसवाल– लोयोला स्कूल, जमशेदपुर–100%
  • मीनाक्षी झा- सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, काशिदा (घाटशिला) -99.6%
  • वंश जौनपुरिया– डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा –99.4%
  • कुमार अविनाश– डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा–99.2%
  • कुणाल खेमका–डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा–99%
  • लव्या अग्रवाल–डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा–98.8%
  • आभा पोद्दार–टैगोर एकेडमी, साकची–98.6%
  • आयुषी–जेएच तारापोर, धातकीडीह–98.6%
  • सायानावो चांदा–एलएफएस, टेल्को–98.6%
  • दर्शील त्रिपाठी–हिल टॉप स्कूल, टेल्को–98.6%
  • अहाना मंडल– नरभेराम हंसराज स्कूल, बिष्टुपुर–98.4%
  • युवल नरेडी– डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा–98.4%
  • सूरापल्ली हमशिका–कारमेल जूनियर कॉलेज, 98.4%
  • सूर्य शेखर सेन– नरभेराम हंसराज स्कूल, बिष्टुपुर– 98.2%
  • कोंकणा दुबे–हिल टॉप स्कूल, टेल्को–98.2%
  • अप्रतिम डे– डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा–98.2%
  • आयुष कुमार– आरवीएस एकेडमी, मानगो–98.2%
  • ज्योति कुमारी– राजेंद्र विद्यालय, साकची–98.2%
  • संपर्णा–राजेंद्र विद्यालय, साकची–98%
  • संविता मैती– गुलमोहर स्कूल, टेल्को–98%
  • तान्वी–गुलमोहर स्कूल, टेल्को–98%
  • श्रीनीथा मंडल–दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची–98%
  • भारती कुमारी– केरला पब्लिक स्कूल, कदमा–98%
  • केशव नागेलिया– डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा–98%
  • आरूष पटेल– डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा–98%
  • करिश्मा गर्ग– सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, काशिदा (घाटशिला)–98%

Related Articles