Home » Jamshedpur Pickup Fire : धुसरा गांव में जलते पुआल से भरी पिकअप वैन से टला बड़ा हादसा, चालक की सूझबूझ से बचे लोग और घर

Jamshedpur Pickup Fire : धुसरा गांव में जलते पुआल से भरी पिकअप वैन से टला बड़ा हादसा, चालक की सूझबूझ से बचे लोग और घर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पटमदा थाना क्षेत्र के धुसरा गांव में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब पुआल से लदी एक पिकअप वैन में अचानक आग लग गई। हालांकि चालक की सतर्कता और ग्रामीणों की तत्परता के चलते गांव को बड़ी क्षति से बचा लिया गया।

यह घटना दोपहर लगभग दो बजे की है, जब पुआल से भरी एक छोटा हाथी पिकअप वैन गांव से गुजर रही थी। तभी अचानक उसमें आग लग गई और देखते ही देखते पुआल धधकने लगा। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई और जलती गाड़ी को तुरंत गांव के बीच से बाहर मुख्य सड़क की ओर ले गया। इससे गांव के घर और लोग सुरक्षित रहे। गांव वालों ने बाल्टी, ड्रम और बर्तन में पानी भरकर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तब तक पुआल पूरी तरह जल चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण गांव में झूल रहे एलटी लाइन के तार से निकली चिंगारी बताई जा रही है। ग्रामीण रामचंद्र महतो ने कहा कि अगर चालक ने तुरंत निर्णय नहीं लिया होता तो आग पूरे गांव में फैल सकती थी। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और उचित कार्रवाई की मांग की। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान के आकलन का कार्य किया जा रहा है।

Read also Jamshedpur News : होमगार्ड वीणा देवी कई महीने से नहीं दी जा रही ड्यूटी, एसएसपी से शिकायत

Related Articles