रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने टीवी चैनलों, समाचार पत्रों और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखने के लिए 11 नेताओं की टीम घोषित की है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने इस पैनल की औपचारिक सूची जारी की।
इस पैनल में राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायकों को भी शामिल किया गया हैं, जो मीडिया में पार्टी की विचारधारा और रुख को मजबूती से प्रस्तुत करेंगे।

JMM मीडिया पैनल में शामिल प्रमुख चेहरे:
• सरफराज अहमद – राज्यसभा सांसद
• महुआ मांझी – राज्यसभा सांसद
• मिथिलेश ठाकुर – पूर्व मंत्री
• विजय कुमार हांसदा – सांसद, लोकसभा
• पंकज मिश्रा – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि
• विकास कुमार मुंडा – विधायक
• डॉ नीलम मिश्रा
• प्रो. अशोक कुमार सिंह
• मनोज यादव
• तनुज खत्री
• धीरज दुबे
इन नेताओं को मीडिया में विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए चयनित किया गया है। पार्टी का यह कदम आगामी चुनावों और राज्य की राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समाचार चैनलों और अखबारों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए 11 नेताओं का पैनल बनाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने बुधवार को इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए 11 नेताओं की सूची जारी की है। सूची में साहिबगंज, गिरिडीह, रांची, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम आदि जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है। पैनल में जमशेदपुर से मनोज यादव को भी शामिल किया गया हैं।
इन नेताओं को समझाया गया है कि वह समाचार पत्रों और समाचार चैनल पर पार्टी का पक्ष रखते हुए अपने आचरण से पार्टी की मर्यादा को बनाए रखें। साथ ही नए समसामयिक विषयों पर कोई भी पक्ष रखने से पहले केंद्रीय नेतृत्व से पार्टी का पक्ष समझ लें और उसके बाद ही अपना बयान जारी करें।

