Home » Gorakhpur Accident: कार-बाइक की टक्कर में 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 2 युवक बोनट में फंसकर 100 मीटर तक घिसटते गए

Gorakhpur Accident: कार-बाइक की टक्कर में 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 2 युवक बोनट में फंसकर 100 मीटर तक घिसटते गए

हादसा बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब सिधुआपार गांव के रहने वाले चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गोरखपुर शहर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया, सामने से आ रही तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार से सीधी टक्कर हो गई।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ नजर आ रही है।

कैसे हुआ हादसा?

हादसा बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब सिधुआपार गांव के रहने वाले चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गोरखपुर शहर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया, सामने से आ रही तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार से सीधी टक्कर हो गई। दो युवक टक्कर के बाद 20 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। दो युवक कार के बोनट में फंसकर 100 मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

1 जून को होनी थी राहुल की सगाई

हादसे में जिन चार युवकों की मौत हुई, वे हैं, प्रदुम्न कुमार, राहुल कुमार, अरविंद कुमार और सुनील कुमार। इनमें से प्रदुम्न, राहुल और अरविंद एक ही परिवार से थे। सुनील उनका घनिष्ठ मित्र था। राहुल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और 1 जून को उसकी सगाई होनी थी। सुनील की दो बेटियां हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार की टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को पास के सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। चौथे युवक राहुल ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

CO मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि कार के दस्तावेज और हाईवे पर लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। कार का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Gorakhpur News: 5 इलाकों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अलर्ट जारी, 21 दिन बंद रहेंगी चिकन की दुकानें

Related Articles