रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) के कार्यपालक अभियंता सनोथ सोरेन को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार का लंबित बिल भुगतान कराने के बदले अभियंता द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने योजना बनाकर छापेमारी की और आरोपी अभियंता को पकड़ लिया। एसीबी ने अभियंता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
RANCHI CRIME NEWS: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक अभियंता, एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई
379

