Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की हेल्थ एंड वेलनेस कमेटी व लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना के संयुक्त तत्वावधान में में शनिवार को मधुमेह (Diabetes) जांच शिविर एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कॉलेज सभागार में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
छात्रों ने जाना शारीरिक गतिविधि और उचित खान-पान का महत्व
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अशोक कुमार रवानी के स्वागत संबोधन से हुई, जिन्होंने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद डॉ. शुभाशीष देव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके नियमित जीवन में शारीरिक गतिविधि और उचित खान-पान के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें। महाविद्यालय की ओर से बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बृजेश कुमार, रसायनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष और आईक्युएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. नीता सिंहा, वाणिज्य विभाग की डीन डॉ. मंगला श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से दूर रहने के लिए छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
Read also : घाटशिला के सौरव ने UPSC सब रजिस्ट्रार परीक्षा में देश भर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
जांच के बाद छात्रों को दिया उचित परामर्श
इसके पश्चात, आयोजित जांच शिविर में डॉ. शुभाशीष देव ने 100 से अधिक विद्यार्थियों का निशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) का परीक्षण किया। जांच के बाद उन्होंने छात्रों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार उचित परामर्श भी प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की अध्यक्ष सुचित्रा रुंगटा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सारिका सिंह, उपाध्यक्ष रीता मिश्रा और महाविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस समिति से डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अंशु श्रीवास्तव, डॉ. अनुपम और कई विद्यार्थियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनके अलावा कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. रुचिका तिवारी, डॉ स्वाति, प्रो. शोभा देवी, प्रो. ईश्वर राव समेत अन्य शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों को मधुमेह के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था, जो कि सफल रहा।
Read also : बहारागोड़ा कॉलेज में “हीलिंग अर्थ, हीलिंग सेल्फ” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

