Home » Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम में राशन डीलर रंगे हाथ पकड़ा गया, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम में राशन डीलर रंगे हाथ पकड़ा गया, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Chaibasa PDS Scam : शनिवार देर रात जब मनोज बोदरा दुकान से 20 बोरी चावल एक टेंपो में लोड करवा रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

by Rajeshwar Pandey
Ration dealer caught red-handed by villagers in West Singhbhum Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा (झारखंड) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के डेरोवां गांव में जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत नियुक्त राशन डीलर मनोज बोदरा को ग्रामीणों ने आधी रात कालाबाजारी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर सरकारी चावल ब्लैक में बेचने की कोशिश कर रहा था।

पहले भी लग चुके हैं आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि मनोज बोदरा पहले भी लाभुकों को कम अनाज देकर कार्ड में फर्जी एंट्री करता रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसकी मनमानी बढ़ती ही गई।

ग्रामीणों की निगरानी में पकड़ी गई बोरियां

Ration dealer caught red-handed by villagers in West Singhbhum Chaibasa
पश्चिमी सिंहभूम में ग्रामीणों ने राशन डीलर को रंगे हाथ पकड़ा,

ग्रामीणों ने शिकायतों की पुष्टि के लिए निगरानी शुरू की। शनिवार देर रात जब मनोज बोदरा दुकान से 20 बोरी चावल एक टेंपो में लोड करवा रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके अलावा, जुनास मुंडारी के घर से भी 14 बोरी चावल बरामद की गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि यही चावल ब्लैक मार्केट में बेचे जाते हैं।

लाइसेंस रद्द करने की मांग

इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि जब तक ऐसे डीलरों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक राशन व्यवस्था पारदर्शी नहीं हो सकती। ग्रामीण प्रशासन से डीलर का लाइसेंस रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Read Also: Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम में तालाब में कमल तोड़ने गई छात्रा की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

Related Articles