Home » Jharkhand Weather @07 November 2025 : कुहासा और कनकनी का कॉम्बो : झारखंड में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार : Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather @07 November 2025 : कुहासा और कनकनी का कॉम्बो : झारखंड में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार : Jharkhand Weather Forecast

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची समेत पूरे झारखंड में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। सुबह की कनकनी ठंड अब चुभन में बदलने लगी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार से पारा तेजी से लुढ़कने वाला है। दक्षिणी जिलों में सर्दी की रफ्तार पहले ही बढ़ चुकी है, अब बारी है पूरे राज्य की, जहां ठंडी हवाएं और घना कुहासा मिलकर सर्दियों का असली अहसास कराएंगे।

दक्षिण बनाम उत्तरी जिले

दक्षिणी जिलों में सुबह-कनकनी पहले ही बढ़ चुकी है। वहीं, राज्य के उत्तरी व संथाल इलाके अपेक्षाकृत गर्म बने हुए हैं । वहां न्यूनतम तापमान दक्षिणी हिस्सों की तुलना में 4-5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया है। इस भिन्नता का कारण सतह व वातावरण में नमी की अधिकता व बादल का बल है।

अगले 24 घंटे : स्थिर तापमान

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 24 घंटों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। लेकिन, शनिवार से उत्तरी क्षेत्र से आने वाली शुष्क ठंडी हवा राज्य में प्रवेश करेगी, जिससे पूरे राज्य में तापमान में तीव्र गिरावट आएगी और कुहासे का असर भी दिखेगा।

दिन व रात का तापमान- रुझान

सूर्योदय लगभग 05:57 बजे होगा और सूर्यास्त 17:07 बजे। दिन में तापमान लगभग 26 °C तक पहुंचने की संभावना है, धूप निकलने से सर्दी में कुछ राहत मिलेगी। दोपहर के समय हवा की गति लगभग 14 किमी/घंटा तक रह सकती है। शाम-रात में निश्चित रूप से तापमान में गिरावट दर्ज होगी । सूर्यास्त के समय करीब 25 °C और देर रात तक 18 °C के आसपास पहुंच सकता है।

आने वाले 7 दिनों का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पूरे हफ्ते मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंड में कुछ बढ़ोतरी जरूर होगी। खासकर दक्षिणी जिलों में तापमान गिरने के चलते ठंड अधिक महसूस होगी। सतह व वातावरण में जमा नमी, हवा की दिशा में बदलाव और बादल छटने से यह ठंडापन विशेष रूप से बढ़ने वाला है।

Read Also- Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का क्या कहना है : Jharkhand Mausam Update

Related Articles