Home » Bokaro BSL GM Arrest : बोकारो स्टील प्लांट के जीएम दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, भिलाई ले गई छत्तीसगढ़ पुलिस

Bokaro BSL GM Arrest : बोकारो स्टील प्लांट के जीएम दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, भिलाई ले गई छत्तीसगढ़ पुलिस

by Anand Mishra
jamshsedpur drugs peddler Arrested
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro (Jharkhand) : झारखंड के बोकारो जिले में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के एक उच्च अधिकारी फिलहाल बुरी तरह फंस गए हैं। मामला बीएसएल के कार्पोरेट कम्मयुनिकेशन एंड सोशल रिस्पांसिबिलिटी (Corporate Communication and Social Responsibility – CC&S) के महाप्रबंधक कौस्तुभ बसु से जुड़ा है। उन्हें छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला?

दुर्ग पुलिस ने यह कार्रवाई जिले की भिलाई निवासी एक महिला की शिकायत पर की है। महिला ने भिलाई थाने में कौस्तुभ बसु के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले तो दुपुलिस ने इसकी गहन जांच की। उसके बाद बोकारो पहुंच कर वहां से बसु को गिरफ्तार कर लिया।

सदर अस्पताल में कराई गई जांच

महाप्रबंधक कौस्तुभ बसु को गिरफ्तार करने के बाद दुर्ग पुलिस उन्हें स्थानीय सदर अस्पताल ले गई। प्रावधान के मुताबिक पुलिस ने अस्पताल में बसु की चिकित्सकीय जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कौस्तुभ बसु को अपने साथ भिलाई ले गई। जानकारी के अनुसार वहां पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। वहां से यथासंभव न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा सकता है।

Related Articles