Home » RANCHI NEWS: दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान में तैयारी करेंगे झारखंड के बच्चे, सीएम करेंगे उद्घाटन 

RANCHI NEWS: दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान में तैयारी करेंगे झारखंड के बच्चे, सीएम करेंगे उद्घाटन 

by Vivek Sharma
मल्टी पर्पस हॉल का निरीक्षण
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: 20 दिसंबर को वार्ड 22 आदिवासी मैदान हिंदपीढ़ी स्थित मल्टी पर्पस हॉल-सह-प्रशिक्षण भवन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर प्रशासक संजय कुमार, नगर प्रबंधक, इंजीनियर और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने कार्यक्रम के सफल और सुचारु आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। सभी संपर्क मार्गों पर नियमित झाड़ू, कूड़े का उठाव, ब्लीचिंग पाउडर और एंटी-लार्वा दवा के छिड़काव के साथ नालियों की विशेष सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

वीआईपी मूवमेंट रूट पर विशेष निगरानी

अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासक ने इंफोर्समेंट टीम को वीआईपी मूवमेंट रूट पर लगातार गश्त करने, अवैध अतिक्रमण की पहचान करने और त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध संरचनाएं हटाने के निर्देश दिए। 

इसके अलावा सिविल वर्क्स से जुड़े कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मार्ग में स्थित सभी खुले नालों को ढकने, टर्निंग प्वाइंट पर समतलीकरण कराने तथा इंजीनियरिंग शाखा द्वारा आवश्यकतानुसार पैच वर्क कराने को कहा गया। वहीं विद्युत और केबल व्यवस्था के तहत अनावश्यक रूप से लटके केबल तारों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।

प्रशासक ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। जिससे कि उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री, अतिथियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles