Home » Jamshedpur Crime : बिरसानगर में महिला के घर पर कब्जा करने के मामले में पुलिस करेगी कार्रवाई, चार नामजद व एक अज्ञात पर FIR

Jamshedpur Crime : बिरसानगर में महिला के घर पर कब्जा करने के मामले में पुलिस करेगी कार्रवाई, चार नामजद व एक अज्ञात पर FIR

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर की रहने वाली जयंती करुवा के घर पर कब्जा कर लिया गया था। उसके भाई ने उसके घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया था। इस मामले में महिला कई दिनों से इंसाफ की भीख मांग रही थी। अब जाकर पुलिस ने रविवार को इस मामले का संज्ञान लिया है। बिरसानगर थाने में निरूपा राव करुआ उर्फ गागराई, आरती, रीना नाग और पूजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

बताते हैं कि जयंती करुवा कई दिनों से प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रही थी। उसने पहले मामले की शिकायत बिरसा नगर थाने में की थी। वहां सुनवाई नहीं हुई। जयंती बताती हैं कि उन्हें थाने में बताया गया कि आप देख लीजिए। क्या करना है। आपके घर का मामला है।

इसके बाद वह डीसी ऑफिस, एसएसपी ऑफिस और एसडीएम के दफ्तर गईं। बाद में जब यह मामला मीडिया में आया। तब जाकर इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। जयंती का कहना है कि उन्होंने बिरसानगर वाला घर अपनी मां से खरीद लिया था। लेकिन, उनका भाई नहीं मान रहा है। जबकि, उसके भाई के पास अपना मकान है। खेती है। ट्रैक्टर है। जयंती बताती है कि उसने दो गायें भी पाल रखी थी। भाई ने उसकी गायें भी घर से भगा दी हैं। इसी गाय के दूध को बेच कर वह अप अपना घर चलाती थी। जयंती ने बताया कि उसका बेटा कई दिनों से स्कूल नहीं जा सका है।

गौरतलब है कि अब इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। अब पुलिस मामले की तहकीकात करेगी। दोनों पक्ष अपने अपने दावे को साबित करने के लिए सुबूत पेश करेंगे। पुलिस इन दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके बाद इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पुलिस का कहना है कि अगर दूसरा पक्ष गलत होगा और जांच में आरोप सही पाए जाएंगे तो उस पर कार्रवाई होगी।

Read Also- Jamshedpur News : भाजपा के मंडल अध्यक्षों के चुनाव में हुआ उम्र का खेल

Related Articles