Home » चाईबासा में सड़क दुर्घटना का कहर जारी, श्राद्ध कर्म में जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

चाईबासा में सड़क दुर्घटना का कहर जारी, श्राद्ध कर्म में जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Jharkhand Hindi News : एक गंभीर रूप से घायल, 24 घंटे में सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक घायल

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी सिंहभूम जिले में पांच सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हों गए। ताजा मामला टोटों थाना अंतर्गत कोदवा गांव के पास मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में मार दी सीधे टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना अंतर्गत भालूपानी निवासी चिंतामणि प्रधान अपने एक रिश्तेदार के साथ पिता का अस्थि कलश विसर्जन करने त्रिवेणी संगम रामतीरथ स्थल मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान चाईबासा-सेंरेंगसिया मुख्य सड़क टोंटो थाना क्षेत्र के कोलवा गांव के पास तेज रफ्तार से आती हुई स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में सीधे टक्कर मार दी।

बेहतर इलाज के लिए किया गया जमशेदपुर रेफर

इस हादसे में चिंतामणि प्रधान सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद दोनों घायल व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।

परिवारजनों में शोक की लहर

इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया है। परिवारवालों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना का सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सड़क सुरक्षा व्यवस्था चौपट, ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान नहीं

लगातार हो रही है दुर्घटना को लेकर लोगों का कहना है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला में सड़क सुरक्षा पूरी व्यवस्था चौपट हो गयी है। इसका मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान नहीं चलने को मान रहे हैं। लोगों को करना है कि एससी में बैठकर योजना बनना और धरातल पर कुछ नहीं है।

Related Articles