Home » MLA Cup Cricket Tournament : विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन

MLA Cup Cricket Tournament : विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन

MLA Cup Cricket Tournament : विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि बाबा रामदास सोरेन का घाटशिला की जनता के प्रति असीम प्यार व विश्वास था।

by Rajesh Choubey
MLA Somesh Chandra Soren inaugurating MLA Cup Cricket Tournament
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्मृति में घाटशिला एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया। मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में विधायक ने उद्घाटन मैच खेलने वाली टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बल्लेबाजी कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान, पूर्व शिक्षा मंत्री और अपने पिता स्व रामदास सोरेन के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर एक मिनट का मौन भी रखा।

विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि बाबा रामदास सोरेन का घाटशिला की जनता के प्रति असीम प्यार व विश्वास था। मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के साथ बाबा का गहरा लगाव था। यही कारण था कि क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट व अन्य आयोजन को बाबा (रामदास सोरेन) हमेशा सहयोग करते थे। बाबा रामदास के सम्मान में क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित की गई है। इसके लिए क्लब के सदस्य बधाई के पात्र है। घाटशिला विस को स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे।

मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में एचसीएल-आईसीसी प्रबंधन संग वार्ता कर आर्चरी और फुटबॉल की नर्सरी शुरू कराई जाएगी। नर्सरी में 14 साल तक के बच्चों को आर्चरी एवं फुटबॉल सिखाया जाएगा। मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में भी कुछ स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां आर्चरी और फुटबॉल नर्सरी शुरू कराए जाएंगे। एक वृहद स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का हरसम्भव प्रयास होगा। इसी तरह, स्वास्थ्य समेत विकास के अन्य क्षेत्र में भी काम करने के प्रयास जारी है।

इस मौके पर मऊ भंडार ओपी प्रभारी नीरज गुप्ता, एसआई मनोज मरांडी, आईसीसी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, महासचिव ओमप्रकाश सिंह, सहायक सचिव जयंत कुमार उपाध्याय, नरेंद्र कुमार राय, शक्ति प्रसाद धल, झामुमो नेता जगदीश भकत, बाघराय मार्डी, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डॉन, उप मुखिया रुपेश दूबे, कालीपदो गोराई, कौशिक कुमार, हिरा सिंह, आज़ाद बेहरा, राजहंस मिश्रा, कमल दास, प्रताप दास, बिमल, बबलू हुसैन, शम्भू जेना, शाहिद अंसारी, टिंकू दास, मनोज कर्मकार, लव कुमार, कुश कुमार, अनिमेष जयसवाल, संजय सिंह, समीर जेना, संजय मजूमदार, संदीप मुखी, रितेश गुरुम, तुहिन घोषाल, अभिनव उपाध्याय, हिमालय बागती, मोनी सिंह, संतोष दास, अमरजीत सिंह, आशीष बागती, सौरव राउल, चिंटू घोष, शकील अंसारी, गौतम दास, रुपेश सिंह, गणेश जेना, रंजन गोराई, शिवांशु कुमार समेत बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। समारोह का सफलतापूर्वक संचालन उप मुखिया रुपेश दूबे ने किया।

Read Also: केग प्रीमियर लीग सीजन-4 का आगाज़, उद्घाटन मैच में दत्ता एंटरप्राइज की 38 रन से शानदार जीत

Related Articles