Home » Chaibasa News: अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में फ्रेंड्स क्लब की बड़ी जीत, बड़ा जामदा 108 रन से पराजित

Chaibasa News: अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में फ्रेंड्स क्लब की बड़ी जीत, बड़ा जामदा 108 रन से पराजित

Chaibasa News: विमलेश नाग के नाबाद शतक ने मैच को बनाया रोचक.

by Reeta Rai Sagar
Jain cricket in Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कप्तान विमलेश नाग की शानदार नाबाद शतकीय पारी (116 रन) के दम पर फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के मुकाबले में गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा को 108 रनों से शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में खेले गए इस मुकाबले में गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 256 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

कप्तान विमलेश नाग ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सात चौके और दस छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। उनके अलावा देवराज और सुभाष जोंको ने 30-30 रन, अमित गोप ने 28 रन तथा नीलेश सिंह कुंटिया ने 22 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में गोप एवं सिंह क्लब की ओर से सरोज महतो और धीरज कुमार ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विश्वेश मिश्रा और मंजीत गोप को एक-एक सफलता मिली।

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा की टीम 28 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सिद्धार्थ कुमार ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। इसके अलावा पवन आप्ट ने 22, धीरज कुमार-1 ने 20, मंजीत गोप ने नाबाद 19 और धीरज कुमार-2 ने 17 रन जोड़े। फ्रेंड्स क्लब की ओर से दशरथ प्रियदर्शनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि मनय देवगम ने 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। देव राज, तनिष्क सूर्यांश और चंदन गोप को एक-एक विकेट मिला।

Also Read: Jharkhand BJP News : मकर संक्रांति से पहले भाजपा को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, पढें आदित्य साहू के अलावा और कौन हैं लाइन में

Related Articles