Jamshedpur : आदित्यपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की कुख्यात अंतर राज्यीय तस्कर डॉली परवीन को गिरफ्तार कर लिया है। डॉली परवीन को 203 ग्राम ब्राउन शुगर की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया। जिन लोगों के पास से यह ब्राउन शुगर बरामद हुई थी, उन्होंने बताया था कि यह ब्राउन शुगर डॉली परवीन के यहां से खरीदी गई है।
गौरतलब है कि डॉली परवीन झारखंड में ब्राउन शुगर की बड़े पैमाने पर तस्करी करती है। वह आदित्यपुर में तस्करी का बड़ा अवैध कारोबार चला रही है। यहां कोलकाता और अन्य शहरों से ब्राउन शुगर तस्करी कर लाई जाती है और फिर पूरे शहर में इसकी अवैध बिक्री कराई जाती है। इसके अलावा, झारखंड के विभिन्न शहरों में भी ब्राउन शुगर यहीं से सप्लाई की जाती है।
बताते चलें कि पुलिस ने कुछ दिन पहले 208 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन बदमाशों शाहबाज खान, समीर और रफीकुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। शाहबाज खान आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है। जबकि समीर छत्तीसगढ़ के दुर्ग का रहने वाला है। रफीकुल इस्लाम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। पुलिस में डाली परवीन को जेल भेज दिया है।

