Home » Garhwa Murder Case : पुरानी रंजिश में हुई थी बीरेंद्र कोरवा की हत्या

Garhwa Murder Case : पुरानी रंजिश में हुई थी बीरेंद्र कोरवा की हत्या

हत्याकांड का पर्दाफाश पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
Garhwa Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : भंडरिया थाना क्षेत्र के अजगरवा जंगल में गुरुवार को आपसी दुश्मनी को लेकर हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में भंडरिया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान ने रोदो गांव से चार आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी पुलिस उपाधीक्षक रोहित रंजन सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को रोदो गांव के बिरेंद्र कोरवा (35 वर्ष) की गला दबा कर हत्या किए जाने के मामले में मृतक के चचेरे भाई कईल कोरवा के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया था। बाद में हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने रोदो गांव के रहने वाले सुरेश भुईयां, अजय भुईयां, राजनाथ भुईयां तथा सीताराम भुईयां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इन चारों आरोपियों ने योजना बना कर पुरानी रंजिश के तहत‌ बीरेंद्र कोरवा की हत्या कर शव को अजगरवा जंगल में छिपा दिया गया था।

उन्होंने बताया कि पिछले पांच फरवरी को मृतक बीरेंद्र कोरवा अपने साइकल से बिराजपुर बाजार गया था। घर लौटते समय वह अकेला था। रास्ते में सुनसान जंगल पाकर अजगरवा जंगल में घात लगाए बैठे लोगों ने झाड़ी में ले जाकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी थी। शव को छिपाने की नीयत से घटना स्थल से काफी दूर घने जंगल में शव को छिपा कर फरार हो गए थे। घटना के अनुसंधान के क्रम में हत्यारों का पता चला तथा उनकी गिरफ्तारी के बाद घटना में प्रयुक्त होन्डा शाइन मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और मृतक की साइकिल बरामद की गई है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस उपाधीक्षक द्वारा गठित टीम में पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार रंजन, किशोर कुमार, संतु सिंह व नन्द कुमार रवि के अलावा आधा दर्जन आरक्षियों थे।

Read Also- Jamshedpur Illegal Liquor Raid : नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग की बिरसानगर में बड़ी कार्रवाई, अवैध Liquor की भट्ठियां ध्वस्त कर बड़े पैमाने पर शराब बरामद

Related Articles

Leave a Comment