Jamshedpur : डीसी कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीसी जब अस्पताल पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। डॉक्टर अपनी-अपनी ड्यूटी पर पहुंचने लगे। डीसी ने अस्पताल में मरीजों से बात की उनका हाल जाना।
उनसे समस्या पूछी। अस्पताल अधीक्षक और डॉक्टरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उनसे कहा कि जो भी मरीज हैं, उनका अच्छे तरीके से इलाज हो।

डीसी ने कहा कि गर्मी आने वाली है। ऐसे में अस्पताल में पानी की दिक्कत ना हो। इसका मुकम्मल इंतजाम होना चाहिए। उन्होंने मानगो को नगर निगम के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार को निर्देश दिया कि अस्पताल में पानी की मुकम्मल व्यवस्था करें और यह सुनिश्चित करें कि गर्मी के दिनों में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो।
Read Also- Chaibasa News : नगरपालिका चुनाव- 2026 : DC ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

