Home » Jharkhand Budget : वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को होगा पेश, विभागों को जल्द भाषण सामग्री अपलोड करने का निर्देश

Jharkhand Budget : वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को होगा पेश, विभागों को जल्द भाषण सामग्री अपलोड करने का निर्देश

by Nikhil Kumar
Finance Minister Radhakrishna Kishore expresses concern over low expenditure by Jharkhand departments till June 2025.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट 24 फरवरी 2026 को विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत करेगी। इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बजट भाषण देंगे। बजट भाषण की तैयारी को लेकर वित्त विभाग ने सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग के संयुक्त सचिव-सह-बजट पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव एवं विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने विभागों की उपलब्धियां, योजनाएं एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों से संबंधित सामग्री जल्द ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दें।


पत्र में कहा गया है कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी बजट भाषण के लिए सामग्री ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त की जाएगी। विभागों को उपलब्ध कराए गए लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से ‘बजट स्पीच’ मेनू में सामग्री अपलोड की जा सकती है। पूर्व में फॉर्म-3ए में डाटा अपलोड करने के लिए दिए गए लॉगिन विवरण का ही उपयोग किया जाएगा।


वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर सामग्री प्राप्त होने पर ही उसे समेकित कर बजट भाषण तैयार किया जा सकेगा। इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Read Also- Jharkhand News : 23 फरवरी को नगरपालिका चुनाव के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित

Related Articles

Leave a Comment