RANCHI: एसीबी रांची ने ट्रैप कार्रवाई में सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी को शिकायत मिली थी कि जमीन की मापी के बाद नक्शा और रिपोर्ट देने के एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने सत्यापन कर जाल बिछाया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत एसीबी की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमीन को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। बताया गया कि जमीन की मापी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट और नक्शा जारी करने के लिए 8 हजार रुपये की मांग की गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


