Home » आद्रा रेल मंडल में 24 व 25 फरवरी को ब्लॉक, जानें कौन सी ट्रेन कैसे चलेगी

आद्रा रेल मंडल में 24 व 25 फरवरी को ब्लॉक, जानें कौन सी ट्रेन कैसे चलेगी

आद्रा रेल मंडल में से होकर गुजरने वाली 4 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू पैसेंजर ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेगी। जिसका असर चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रेनों पर पड़ेगा।

by Rajeshwar Pandey
TRAIN BLOCK
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CHAKRADHARPUR: दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत आद्रा रेल मंडल में मेमू ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला जारी है। 24, 25 फरवरी को आद्रा रेल मंडल में ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक को लेकर कुछ ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी। 4 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू पैसेंजर ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेगी। जिसका असर चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रेनों पर पड़ेगा। टाटा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडाबिहार-मुरी होकर चलायी जायेगी।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द

24 व 25 फरवरी – 68046/ 68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर
26 फरवरी व 1 मार्च – 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू
23,24,26,27 फरवरी व 1 मार्च – 68090/ 68089 आद्रा-मेदनापुर-आद्रा मेमू
24 व 25 फरवरी – 63594 /63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू
23 फरवरी – 68053 68054 आद्रा-बराभूम मेमू

कौन सी शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेगी ट्रेन

23 व 24 फरवरी – 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस
23 व 24 फरवरी – 13503/13504 बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस
26,28 फरवरी व 1 मार्च – 68056/ 68060 टाटा-आसनसोल-बराभुम मेमू पैसेंजर
23 फरवरी – 63594 63593 आसनसोल-पुरुलिया

परिवर्तित मार्ग से चलेगी

18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 24, 25 व 28 फरवरी को परिवर्तित मार्ग भाया चांडिल-गुंडाबिहार-मुरी होकर चलेगी।

READ ALSO: Chaibasa News : सारंडा के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : जोबा माझी

Related Articles

Leave a Comment